Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

ओवैसी के बिगड़े बोल : भारत ना कभी हिंदू राष्ट्र था और ना ही कभी बनेगा

नई दिल्ली। अक्सर ही अपने विवादित बयानों की वजह से सुर्खियों में बने रहने वाले ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मिस्लिमीन के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने एक बार फिर से ऐसा ही विवादित बयान दिया है। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत की टिप्पणी का जिक्र करते हुए बड़ा बयान दिया है।

उन्होंने मोहन भागवत के भारत हिंदू राष्ट्र है, के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है, ‘भागवत भारत को हिंदू नाम देकर हमारा इतिहास नहीं मिटा सकते हैं। यह काम नहीं करेगा। वह इस बात पर जोर नहीं दे सकते हैं कि हमारी संस्कृतियां, आस्थाएं और व्यक्तिगत पहचान सभी हिंदू धर्म से जुड़ी हुई हैं।’ इसके साथ ही असदुद्दीन ओवैसी ने यह भी कहा है कि भारत ना कभी हिंदू राष्ट्र था और ना है और ना ही कभी बन पाएगा, इंशाल्लाह।

गौरतलब हो कि बीते मंगलवार को संघ प्रमुख ने कहा था कि संघ अपने इस नजरिए पर अडिग है कि भारत एक हिंदू राष्ट्र है। नागपुर के रेशमीबाग में संघ के विजयदशमी उत्सव के दौरान अपने संबोधन में संघ प्रमुख मोहन भागवन ने कहा था कि राष्ट्र के वैभव और शांति के लिए काम कर रहे सभी भारतीय हिंदू हैं। उन्होंने कहा था, ‘संघ की अपने राष्ट्र की पहचान के बारे में, हम सबकी सामूहिक पहचान के बारे में, हमारे देश के स्वभाव की पहचान के बारे में स्पष्ट दृष्टि व घोषणा है, वह सुविचारित व अडिग है, कि भारत हिंदुस्तान, हिंदू राष्ट्र है।’