Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

यूपी की राज्यसभा सीट के लिए अरुण सिंह होंगे भाजपा उम्मीदवार

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश से राज्यसभा की खाली सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया। भाजपा ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह को उम्मीदवार बनाया है। प्रदेश से राज्यसभा की यह सीट सपा नेता मो. आजम खान की पत्नी तन्जीन फातिमा के इस्तीफे के बाद खाली हुई है। तन्जीन फातिमा हाल ही में रामपुर विधानसभा का उपचुनाव जीती हैं।

राज्यसभा की इस रिक्त सीट के लिए निर्वाचन आयोग ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की है। इस सीट के लिए 12 दिसम्बर को मतदान होगा। नामांकन दाखिल करने की अधिसूचना 25 नवम्बर को जारी की जा चुकी है। दो दिसम्बर तक नामांकन दाखिल किये जा सकेंगे।