Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अनुराग बसु बनाएंगे किशोर कुमार की बायॉपिक, यह ऐक्टर निभाएगा लीड रोल

 

अनुराग बसु और रणबीर कपूर की हिट जोड़ी एक बार बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं। अनुराग बसु बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार और सिंगर किशोर कुमार की बायॉपिक बनाना चाहते हैं। हाल ही में एक साक्षात्कार में फिल्ममेकर अनुराग बसु ने अपनी अगली प्रोजेक्ट के बारे में बताया है, जो प्रसिद्ध गायक किशोर कुमार की बायोपिक है। पहले खबर आई थी इस फिल्म को रोक दिया गया था। हालांकि निर्देशक ने कहा कि यह सुनिश्चित होगा। अनुराग बसु ने किशोर कुमार की बायोपिक को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि किशोर कुमार की भूमिका निभाने के लिए रणबीर कपूर उनकी पहली पसंद हैं।

उन्होंने आगे कहा कि फिल्म रणबीर की उपलब्धता पर निर्भर करता है। रणबीर कपूर और अनुराग बसु पहले फिल्म ‘बर्फी’ और ‘जग्गा जासूस’ में काम कर चुके हैं। दोनों की जोड़ी ने ‘बर्फी’ के रूप में बड़ी हिट दी थी। वर्ष 2012 में रिलीज हुई फिल्म ‘बर्फी’ रणबीर के करियर की अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्म है। अनुराग बसु के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर ने गूंगे-बहरे लड़के का किरदार निभाया है। रणबीर कपूर को फिल्म ‘बर्फी’ के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड भी मिला है। उसके बाद 2017 में अनुराग बसु की फिल्म ‘जग्गा जासूस’ में रणबीर कपूर कटरीना कैफ के साथ मुख्य भूमिका में थे।

अनुराग बसु वर्तमान में मल्टीस्टारर फिल्म ‘लुडो’ में व्यस्त हैं। इसमें अभिषेक बच्चन, राजकुमार राव, आदित्य रॉय कपूर, पंकज त्रिपाठी, फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा प्रमुख भूमिकाओं में हैं। टी सरीज और अनुराग बसु प्रोडक्शंस द्वारा प्रस्तुत फिल्म ‘लूडो’ 24 अप्रैल, 2020 को रिलीज होगी। वहीं रणबीर कपूर अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन भी हैं। फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ इसी साल 4 दिसंबर को रिलीज होगी। इसके अलावा रणबीर कपूर फिल्म ‘शमशेरा’ में नजर आएंगे।