Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

तीसरे वर्ष की पहली तिमाहीं की हिंदी बेस्टसेलर की घोषणा…

नई दिल्ली: दैनिक जागरण एवं नील्सन बुक्सकैन द्वारा २०१९ की दूसरी तिमाही अप्रैल 2019 – जून 2019 की हिंदी बेस्टसेलर सूची की घोषणा साहित्य अकादमी में वरिष्ठ लेखक और स्तंभकार  प्रो.पुष्पेश पन्त एवं  जागरण प्रकाशन लिमिटेड के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट बसंत राठौड़ द्वारा किया गया . यह हिंदी बेस्टसेलर चार श्रेणियों कथा (फिक्शन), कथेतर (नॉन फिक्शन), अनुवाद  एवं कवितामें जारी हुई. इसके बाद पुष्पेश पन्त, प्रकाशक नीता गुप्ता एवं कथाकार और अनुवादक प्रभात रंजन द्वारा ‘भारतीय भाषा और अनुवाद’विषय पर परिचर्चा की गयी.

 कथा श्रेणी ( फिक्शन) में  सुरेन्द्र मोहन पाठक का 300 वाँ उपन्यास एवं  विमल सीरिज़ का 43 वाँ उपन्यास  ‘कहर’ पहले स्थान पर रहा है. नीलोत्पल मृणाल की ‘औघड़’ एवं ‘डार्क हॉर्स :एक अनकही दास्तान’, लेखक ’सत्य व्यास’ की तीन किताबें  ‘बनारस टॉकीज’, ‘चौरसी’  और‘दिल्ली दरबार’, लेखक गौरव सोलंकी के ‘ग्यारहवीं –A के लड़के’ ,दिव्या प्रकाश दुबे की ‘अक्टूबर जंक्शन’, शंशाक भारतीय की ‘देहाती लड़के’ एवं आशुतोष गर्ग की पुस्तक ‘अवस्थामा : महाभारत का शापित योद्धा’ टॉप 10  में शामिल हैं.

कथेतर ( नॉन फिक्शन) श्रेणी में लेखक अशोक कुमार पाण्डेय की ‘कश्मीरनामा’ इसबार भी शीर्ष पर है . लेखक विजय त्रिवेदी की तीन पुस्तकें ‘बीजेपी: कल,आज और कल’ ,’हार नही मानूंगा: अटल जीवन गाथा’ ,’यदा यदा ही योगी’ ,अभिनेता आशुतोष  राणा की ‘मौन मुस्कान की मार’ लेखक अजीत भारती की‘बकर पुराण’ शीर्ष 10 में हैं.

अनुवाद श्रेणी में चेतन भगत ‘द गर्ल इन रूम 105-एक अनलव स्टोरी शीर्ष पर है.लेखिका अरुंधती रॉय ‘एक था डॉक्टर एक था संत’, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री  लालू प्रसाद यादव ‘गोपालगंज से रायसीना’,  रुचिर शर्मा की ‘डेमोक्रेसी ओन द  रोड : लोकतंत्र वाया सड़क मार्ग’-भारत की 25 साल की चुनावी यात्राओं का निचोड़,  प्रानॉय रॉय और दोराब रु  सोपारीवाला द्वारा लिखित ‘वर्डिक्ट : भारतीय जनादेश- चुनावों का विश्लेषण’ अनुवाद श्रेणी में टॉप 10 जगह बनाने में कामयाब रही हैं.  लेखक अमीश त्रिपाठी की ‘सीता –मिथिला की योद्धा’ एवं ‘इंश्वाकू के वंशज’  पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की आत्मकथा ‘मेरी जीवन यात्रा’  एवं देवदत्त पटनायक ‘मेरी गीता’ भी अनुवाद श्रेणी शीर्ष 10 में हैं.

कविता श्रेणी में भारतीय उर्दू शायर और हिंदी फिल्मों के गीतकार राहत इंदोरी के दो काव्य संकलन ‘नाराज’ और ‘दो कदम और सही’पहले और दुसरे स्थान पर काबिज हुए हैं . अभिनेता, संगीत निर्देशक, गायक, गीतकार पीयूष मिश्रा की दो पुस्तकें ‘तुम मेरी जान हो रजिया बी’ एवं ‘कुछ इश्क किया कुछ काम किया’ क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर  हैं . इसके अलवा कविता श्रेणी में गीतकार गुलज़ार , जावेद अख्तर ,मुनव्वर राना , वसीम बरेलवी , गौतम राजऋषि और सार्थक सागर के एक-एक काव्य संकलन इस श्रेणी में जगह बनाने में कामयाब रही हैं .

बेस्टसेलर सूची अप्रैल – जून 2019
कथा (फिक्शन)
शीर्षक लेखक प्रकाशक
कहर सुरेन्द्र मोहन पाठक हिन्द पॉकेट बुक्स
औघड़ नीलोत्पल  मृणाल हिन्द युग्म
अक्टूबर जंक्शन दिव्य प्रकाश दुबे हिन्दयुग्म
डार्क हॉर्स :एक अनकही दास्तान नीलोत्पल  मृणाल हिन्द युग्म वेस्टलैंड
ग्यारहवीं –A के लड़के गौरव सोलंकी राजकमल प्रकाशन
बनारस टॉकीज सत्य व्यास हिन्दयुग्म
चौरासी सत्य व्यास हिन्दयुग्म
दिल्ली दरबार सत्य व्यास हिन्द युग्म वेस्टलैंड
देहाती लड़के शशांक भारतीय हिन्द युग्म वेस्टलैंड
अवस्थामा : महाभारत का शापित योद्धा आशुतोष गर्ग मंजुल पब्लिशिंग हाउस
     
कथेतर(नॉन फिक्शन)
शीर्षक लेखक प्रकाशक
कश्मीरनामा अशोक कुमार पाण्डेय राजपाल एंड संस
बकरपुराण अजीत भारती हिन्द युग्म
आजादी मेरा ब्रांड अनुराधा बेनीवाल राजकमल प्रकाशन
बीजेपी :कल,आज और कल विजय त्रिवेदी वेस्टलैंड /एका
हार नही मानूंगा : अटल जीवन गाथा विजय त्रिवेदी हार्पर कॉलिन्स
मौन मुस्कान की मार आशुतोष राणा प्रभात प्रकाशन
एवरेस्ट की बेटी अरुणिमा सिन्हा प्रभात प्रकाशन
हमसफ़र एवरेस्ट नीरज मुसाफ़िर हिन्द युग्म
इनरलाइन पास उमेश पन्त हिन्द युग्म
यदा यदा ही योगी विजय त्रिवेदी वेस्टलैंड बुक्स
कविता (पोएट्री)
शीर्षक लेखक प्रकाशक
नाराज राहत इंदौरी मंजुल पब्लिशिंग हाउस
दो कदम और सही राहत इंदौरी मंजुल पब्लिशिंग हाउस
तुम मेरी जान हो रजिया बी पीयूष मिश्रा राजकमल  प्रकाशन
कुछ इश्क लिया कुछ काम किया पीयूष मिश्र राजकमल प्रकाशन
पाल ले एक रोग नादां गौतम राजऋषि हिन्द युग्म 
ख्वाब के गावं में जावेद अख्तर मंजुल पब्लिशिंग हाउस
चराग़ वसीम बरेलवी मंजुल पब्लिशिंगहाउस
पाजी नज्में गुलज़ार राधाकृष्ण प्रकाशन
मुनव्वर नामा : चुनिन्दा ग़ज़लों ,नज्मों और अशआर का श्रेष्ठ  संकलन मुनव्वर राना मंजुल पब्लिशिंगहाउस
कुछ लफ्ज  तुम्हारे नाम सार्थक सागर हिन्द युग्म
 

 

अनुवाद(ट्रांसलेशन)
शीर्षक लेखक प्रकाशक
द गर्ल इन रूम 105 चेतन भगत वेस्टलैंड बोक्स
मेरी जीवन यात्रा ए.पी.जे. अब्दुलकलाम प्रभातप्रकाशन
सीता – मिथिला की योद्धा अमीश त्रिपाठी वेस्टलैंड बुक्स
एक था डॉक्टर एक था संत अरुंधती रॉय राजकमल प्रकाशन
गोपालगंज से रायसीना लालू प्रसाद यादव रूपा पब्लिकेशन्स
इंश्वाकू के वंशज अमिश त्रिपाठी वेस्टलैंड बुक्स
आई डू वट आई डू का हिंदी अनुवाद रघुराम जी. राजन हार्पर कॉलिन्स
डेमोक्रेसी ओन द  रोड : लोकतंत्र वाया सड़क मार्ग :  भारत की 25 साल की चुनावी यात्राओं का निचोड़  रुचिर शर्मा पेंगुइन रैंडम हाउस
मेरी गीता देवदत्त पटनायक रूपा पब्लिकेशन्स
वर्डिक्ट : भारतीय जनादेश- चुनावों का विश्लेषण प्रानॉय रॉय और दोराब रु  सोपारीवाला पेंगुइन रैंडम हाउस