Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

सर्दी मे अवांला खाने के गज़ब फायदे, कई रोगों को करने के साथ कम करता है मोटापा

आंवला के स्वास्थ्य लाभ कई होते हैं। आंवला को आयुर्वेद में भी दवाई के रूप में इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। आंवला विटामिन सी का मुख्य स्रोत होता है। आंवला कई बीमारियों को दूर करने में फायदेमंद तो होता ही है साथ ही यह आपके लीवर को बेहतर करने में भी फायदेमंद हो सकता है। साथ ही यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में भी फायदेमंद माना जाता है।

इन दोनों बीमारियों से राहत देने में आंवला एक नेचुरल उपाय भी हो सकता है। यहां हम बताएंगे कि आंवला कैसे हमारे लीवर और कोलेस्ट्रॉल लेवल के लिए फायदेमंद हो सकता है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने में पर हमें दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

बदलती लाइफस्टाइल और हमारे खानपान का सीधा असर हमारे लीवर और कोलेस्ट्रॉल लेवल पर पड़ता है। हाई कोलेस्‍ट्रॉल लेवल आपके हार्ट से जुड़ी बीमारियों और स्‍ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों को न्‍यौता देता है। तो यहां जानें आंवला कैसे इन बीमारियों को दूर करेगा।

आंवला के फायदे

  • आंवला में पाए जाने वाले एंटी-ऑक्सीडेंट हमारे शरीर से टोक्सिन को हटाने में मदद करते हैं, और लीवर हमारे शरीर की वह जगह है जहां सबसे अधिक मात्रा में टोक्सिन पाया जाता है।
  • लीवर सिरोसिस से पीड़ित लोगों के उपचार में भी आंवले का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह हिपेटाइटिस के शिकार लोगों के लिए भी बहुत फायदेमंद हो सकता है।
  • आंवला फैटी लीवर डिजीज को रोकने में घरेलू उपचार की तरह काम कर सकता है।
  • आंवला च्यवनप्राश बनाने में मुख्य सामग्री के रूप में इस्तेमाल किया जाता है जोकि लीवर को स्वस्थ्य रखने के साथ ही हमारे इम्यून सिस्टम और पाचन क्रिया को बहतर करने में भी फायदेमंद हो सकता है।