Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

बालो की अच्छी सेहत के लिए घर पर बनाये आवले का हेयर पैक

आंवला सेहत के लिए बहुत ही ज्‍यादा फायदेमंद होता है। इसे खाने के साथ आप त्‍वचा और बालों में लगा भी सकती हैं खासतौर पर आंवला बालों के लिए बहुत ही अच्‍छा होता है। यह बालों को काला करने के साथ उसकी ग्रोथ भी बढ़ाता है।

चलिए आज हम आपको इसके कुछ बेहतरीन और घर पर आसानी से बन जाने वाले हेयर पैक्‍स के बारे में बताते हैं। यह आपके बालों के लिए बहुत ज्‍यादा फायदेमंद साबित होंगे। यह आपके बालों की ग्रोथ में आपको बहुत ज्यादा मदद करेगा। 

आंवला और शिकाकाई अगर आपके बाल कुछ ज्यादा ही झड़ रहे हैं या फिर आपके बाल समय से पहले सफेद हो रहे हैं तो आपको पेरशान होने की जगह बालों में आंवला और शीकाकाई का पैक लगाना चाहिए। यह आपको बालों पोषण देने के साथ-साथ बालों की गंदगी को भी दूर करेगा। इससे आपके बालों की ग्राथ बहुत अच्छी हो जाएगी। 

आवश्यक सामग्री 

2 चम्मच आंवला पाउडर 

2 चम्मच शिकाकाई पाउडर 

4 चम्मच चाय की पत्ती का पानी 

बनाने की विधि

सबसे पहले आप एक बर्तन में चाय की पत्ती को पानी के साथ उबालें। इसके बाद आपको इस पानी को ठंडा करें। पानी जब ठंडा हो जाए तो आपको इसे आंवला के पाउडर और शिकाकाई पाउडर के साथ मिलाना है। इस पेस्ट को आप बालों की लेंथ और स्कैल्प पर जरूर लागाएं और 40 मिनट तक लगा रहने दें।

बाद में जब आपके बालों से यह पैक छुड़ाना हो तब आप इसे ठंडे पानी से वॉश करेंवैसे आपको इस पैक के बाद बालों में शैंपू करने की जरूरत नहीं है। मगर, आप यदि कर भी लेती हैं तो इसमें कोई हर्ज नहीं है। हफ्ते में एक बार आपको यह हेयर पैक जरूर लगाना चाहिए। आंवले का तेल यह एंटीबैक्टीरियल भी होता है इसलिए इसे बालों में नारियल का तेल के साथ लगाने से आपके स्कैल्प पर कोई भी इनफैक्शन भी नहीं होगा। आइए हम आपको इसे लगाने की विधि बताते हैं। 

आवश्यक सामग्री 

  • 2 चम्मच आंवला का तेल 
  • 2 चम्मच नारियल का तेल 

बनाने की विधि 

आपको सबसे पहले एक पैन में नारियल का तेल गरम करना है। यह तेल जब भूरे रंग का हो जाए तो इसे गैस से उतार कर ठंडा करें। इसके बाद इसमें आंवले का तेल मिलाएं। तेल के इस मिश्रण से बालों की हल्के हाथों से चंपी करें। आप ओवर नाइट बालों में तेल लगा रहने दे सकती हैं या फिर चाहे तो आप 1 घंटे बाद बालों को सल्फेट फ्री शैंपू से वॉश भी कर सकती हैं। ऐसा आप हफ्ते में 3 बार करेंगी तो आपको बहुत फायदा होगा।