Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अलका लांबा ने आम आदमी पार्टी से दिया इस्तीफा, जानिए क्या है आगे की तैयारी

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की कद्दावर नेता और चांदनी चौक से विधायक अलका लांबा ने अब पार्टी का साथ छोड़ दिया है। उन्होंने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। गौरतलब हो कि पिछले कुछ दिनों से उनके आप से अलग होने की अफवाह चल रही थी। जबकि अभी एक दिन पहले ही उन्होंने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से उनके आवास पर मुलाकात भी की थी।

जिसके बाद अब उन्होंने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। अलका लांबा ने पार्टी छोड़ने की घोषणा एक ट्वीट के जरिए दी है। लांबा ने शुक्रवार को लिखा है, ‘आम आदमी पार्टी को गुड बाय कहने और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का समय आ गया है। पिछले छह साल की यात्रा सीखने के लिहाज से काफी अच्छी रही। सभी को धन्यवाद।’

बताते चलें कि अलका लांबा ने पहले ही कहा था कि वह 2020 में दिल्ली विधानसभा चुनाव निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लड़ेंगी। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से उनकी नाराजगी के चर्चे हर तरफ हो रहे थे। 43 वर्षीय अलका लांबा ने मंगलवार को ही कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी, जिसके बाद यह चर्चा जोरो से हो रही थी कि अलका लांबा जल्द की आप को छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम सकती हैं।