Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

उत्तराखंड:एक बार फिर ठंड का कहर,कईं जगह बर्फ की चादर से ढकीं वादियाँ

देहरादून|

गुरुवार को उत्तराखंड के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में खिली धूप के बाद आज शुक्रवार को एक बार फिर मौसम में बदलाव हुआ नजर आया। गुरुवार देर रात से हो रही बर्फबारी ने एक बार फिर राज्य भर में ठंड का प्रकोप है। राजधानी देहरादून में तड़के हुई हल्की बारिश के बाद धूप निकल आई। जिसके बाद शाम करीब साढ़े चार बजे ओलावृष्टि के साथ तेज बारिश शुरू हो गई।

  • पर्यटन नगरी मसूरी में भी शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे से दोबारा बर्फबारी शुरू हो गई जो सुबह करीब नौ बजे तक जारी रही। हालांकि बर्फबारी बेहद हल्की थी। इस दौरान पर्यटकों ने खूब सेल्फी ली। जिसके बाद मसूरी कोहरे की धुंध में छिप गया। मसूरी में हुई बर्फबारी के कारण कैम्पटी मार्ग बाधित हो गया। यहां दोपहर बाद ओलावृष्टि हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जिसके बाद एक बार फिर मसूरी में बर्फबारी शुरू हो गई।
  • वहीं धनोल्टी में गुरुवार देर रात से बर्फबारी शुरू हो गई। जिससे एक बार फिर धनोल्टी में फसे पर्यटकों की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। बता दें कि बीते चार दिन पूर्व धनोल्टी में भारी बर्फबारी के कारण सड़के अभी खुली भी नहीं थी कि दोबारा बर्फ पड़नी शुरू हो गई। प्रशासन लगातार जेसीबी के माध्यम से सड़कों से बर्फ हटाने का काम कर रहा है। लेकिन फिर हुई बर्फबारी ने जेसीबी के पहिए भी थाम दिए हैं।
  • कई पर्वतीय क्षेत्रों में बिजली गुल है और बर्फबारी से सड़कें बंद हो गई हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अभी चौबीस घंटे तक बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहेगा। जहां एक ओर देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर व अन्य मैदानी इलाकों में बारिश हुई। वहीं बद्रीनाथ, हेमकुंड, औली, गौरसों,  खिर्सू , केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, चकराता, मसूरी धनोल्टी, बागेश्वर के कपकोट, पिथौरागढ़ में मदकोट, मुनस्यारी, सौडलेख, थलकेदार और नैनीताल जिले के ऊंचाई वाले इलाकों बर्फबारी हुई।
  • नई टिहरी और आसपास के क्षेत्रों में सुबह से बारिश हो रही है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात हुआ है। जिससे ठंड लौट आई है। जोशीमठ में कल देर रात से हो रही बर्फबारी से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। यहां कई गांव बर्फ से ढक गए हैं। यमुनोत्री क्षेत्र सहित यमुना घाटी में सुबह से बारिश हो रही है। जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्र में हिमपात हो रही है। देर रात से रंवाई घाटी में अंधेरा पसरा हुआ है।