Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

तीन तलाक के बाद मायके में रह रही पत्नी की नाक काटी

 

 

लखीमपुर खीरी। तीन तलाक के बाद अपने मायके में रह रही एक महिला पर रविवार को उसके पति ने जानलेवा हमला कर दिया जिसमें महिला की नाक कट गई। लहूलुहान हालत में महिला अस्पताल पहुंची जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। मामले में पुलिस ने पति सहित दो अन्य पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

गोला कोतवाली क्षेत्र के गांव हाफिजपुर निवासी नसरुद्दीन की पुत्री शबनम की शादी चार साल पहले गांव के ही साहिद पुत्र जाहिद से हुई थी। कुछ समय पहले ही शाहिद ने शबनम को तीन तलाक दे दिया था और शबनम अपने घर रहने लगी थी। रविवार की सुबह साहिद अपने दो अन्य साथियों के साथ शबनम के घर पहुंचा और शबनम पर घर चलने का दबाव बनाया। इसके बाद दोनों के बीच कुछ कहासुनी हुई और साहिद ने चाकू से शबनम पर हमला कर दिया जिसमें शबनम की नाक कट गई। शबनम के चिल्लाने पर जब आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे तो साहिद और उसके साथी वहां से भाग निकले। गंभीर हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला में भर्ती कराया गया। पीड़ित महिला ने साहिद व दो अन्य के खिलाफ गोला कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।