Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

एक अमेरिकी अखबार में दिल्ली के शिक्षा मॉडल की खबर प्रकाशित होने के बाद केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने आम आदमी पार्टी व अरविंद केजरीवाल पर बोला हमला

उन्होंने कहा, अमेरिकी अखबार में खबर प्रकाशित होने पर जश्न मनाने वाले लोग विदेशी मूल्यों पर भरोसा करते हैं। दरअसल, रिजिजू जयपुर में 18वीं अखिल भारतीय न्यायिक सेवा व प्राधिकरण बैठक को संबोधित कर रहे थे। रिजिजू ने इस दौरान दिए गए एक भाषण की क्लिप को ट्विटर पर साझा किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, भारत की त्रासदी यह है कि बहुत से लोग अंग्रेजी बोलने में बड़ा गर्व महसूस करते हैं। ये लोग तब जश्न मनाते हैं जब किसी फिल्म को ऑस्कर के लिए नामांकित किया जाता है या उनकी कहानी न्यूयॉर्क टाइम्स में प्रकाशित होती है। इस मानसिकता के लोग विदेशी मूल्यों पर भरोसा करते हैं।

और उन्हें महत्व देते हैं। रिजिजू ने यह ट्वीट तब किया है, जब मनीष सिसोदिया के घर पर सीबीआई छापे के बाद आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा व केंद्र सरकार पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा, यह छापेमारी तब हुई है, जब अमेरिकी अखबार में दिल्ली के शिक्षा मॉडल की खबर छपी है। इस दौरान उन्होंने अखबार की कटिंग भी लोगों को दिखाई। इस दौरान केजरीवाल ने प्रेसवार्ता में कहा था कि भाजपा का काम  आम आदमी पार्टी के ‘मेक इंडिया नंबर 1’ मिशन के लिए बाधाएं पैदा करना है। उन्होंने कहा, “घबराने की जरूरत नहीं है। सीबीआई को ऊपर से हमें परेशान करने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि सीबीआई ने छापा तब मारा, जिस दिन अमेरिकी अखबार ने दिल्ली शिक्षा मॉडल की प्रशंसा करते हुए एक लेख प्रकाशित किया था। उन्होंने कहा था, दिल्ली ने भारत को गौरवान्वित किया है। दिल्ली मॉडल अमेरिका के सबसे बड़े अखबार के पहले पन्ने पर है। मनीष सिसोदिया स्वतंत्र भारत के सर्वश्रेष्ठ शिक्षा मंत्री हैं।