Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

पत्नी की हत्या के बाद युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, परिवार में मचा कोहराम

राजधानी लखनऊ में घरेलू कलह से तंग आकर एक युवक ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वारदात से पहले युवक ने अपने भाई को इसकी सूचना फोन पर दी थी। मृतक दम्पति के दो मासूम बच्चे हैं।

मूलरुप से आगरा का रहने वाला 40 वर्षीय गजेन्द्र ठाकुरगंज में बरौरा हुसैनबाड़ी में किराए का मकान लेकर परिवार के साथ रहता था। वह पेंटर का काम करता था। परिवार में 35 वर्षीय पत्नी रुबी, दो बच्चे हैं। बुधवार को गजेन्द्र ने पत्नी की हत्या करने के बाद फांसी लगा ली।

घटना से पहले मंगलवार को गजेन्द्र ने भाई को फोन कर बताया था कि वह खुदकुशी करने जा रहा है। बुधवार को गजेंद्र के भाई ने ठाकुरगंज पुलिस को फोन कर पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस गजेंद्र के घर पहुंची तो वहां दम्पति के शव पड़े मिले।

एडीसीडीपी पश्चिम विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतक के परिवार के लोग आगरा से चल दिए है, उनके आने के बाद ही मामला स्पष्ट हो सकेगा। प्रथमदृष्टया घरेलू कलह के चलते युवक ने पत्नी की हत्या करने के बाद फांसी लगा ली है। मृतक दम्पति के दो मासूम बच्चे है।