Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अफगान सुरक्षाबलों ने 101 आतंकवादियों को किया ढेर

काबुल। अफगान सुरक्षाबलों द्वारा पिछले 24 घंटों में चलाए गए अभियान में 101 तालिबानी आतंकवादियों को ढेर कर दिया गया है। साथ ही 90 अन्य घायल भी हो गए हैं।
हेरात प्रांत के गुजारा, कारुख, सेयावोशान जिलों में 52 तालिबानी आतंकवादी मारे गए हैं। जबकि 47 अन्य घायल हो गए हैं। अफगानी वायुसेना के युद्धपोतक विमानों ने अफगान बलों को सहयोग करते हुए यहां पर कई हवाई हमले किए।

अफगान रक्षामंत्रालय की ओर से कहा गया कि हेरात के घोरयन जिले में 13 तालिबानी आतंकवादी मारे गए हैं। साथ ही 7 वाहन, गोलाबारूद और हथियार भी नष्ट कर दिए गए हैं। साथ ही यहां पर 22 अन्य आतंकी घायल भी हुए हैं। हेलमंद प्रांत की प्रांतीय राजधानी लश्कर गाह में तालिबान के ठिकानों पर हमला कर कई तालिबानी आतंकवादी मारे गए हैं। कंधार प्रांत के झारी जिले में 36 आतंकवादी मारे गए हैं जबकि 20 अन्य घायल हो गए हैं।

उल्लेखनीय है कि अफगानिस्तान के कई प्रांतों में हाल ही के महीनों में सुरक्षाबलों और तालिबान के बीच भारी संघर्ष देखा गया है। तालिबान की सेना के खिलाफ लड़ाई जारी है।