Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

बहला फुसलाकर पिछले 3 माह से दुष्कर्म व अश्लील वीडियो बनाकर घर से भागने का दबाव बनाने का आरोपित गिरफ्तार

आजमगढ़ : थाना- रौनापार में किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार किया गया। थाना रौनापार की एक महिला द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत की गयी कि उसकी पुत्री उम्र 15 वर्ष को असगर शेख पुत्र शमशाद अहमद सा0 सोनबुजुर्ग थाना रौनापार ने बहला फुसलाकर पिछले तीन माह से दुष्कर्म किया गया तथा अश्लील वीडियो बनाकर घर से भागने का दबाव बनाया गया व धमकी दी गयी, के सम्बन्ध मे मु0अ0सं0 317/2022 धारा 376/506 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट बनाम (1) असगर शेख पुत्र शमशाद अहमद सा0 सोनबुजुर्ग थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ के पंजीकृत कराया था।

जिसकी विवेचना थानाध्यक्ष कौशल कुमार पाठक द्वारा संपादित की गयी।
थानाध्यक्ष कौशल कुमार पाठक मय हमराह फोर्स के बघावर तिराहा के पास से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त असगर शेख पुत्र शमशाद अहमद सा0 सोनबुजुर्ग थाना रौनापार को गिरफ्तार किया गया। जिसको मा0 न्यायालय भेजा गया।