Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर शनिवार को आम आदमी पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी की किया बैठक

दिल्ली और पंजाब में सत्ताधारी दल आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार को समर्थन करने का फैसला कर लिया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर शनिवार को आम आदमी पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी की बैठक हुई। इस बैठक में राष्ट्रपति चुनाव पर चर्चा हुई। राष्ट्रपति चुनाव में वोट देने पर फैसला लेने के बाद ऐलान किया गया कि पार्टी सामूहिक विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा  का समर्थन करेगी।

पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी बैठक में अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, पंकज गुप्ता, राघव चड्डा, आतिशी, संजय सिंह, दुर्गेश पाठक, राखी बिडलान, एन डी गुप्ता मौजूद थे। बता दें कि ‘आप’ एकमात्र गैर-बीजेपी, गैर-कांग्रेसी पार्टी है जिसकी दो राज्यों (दिल्ली और पंजाब) में सरकारें हैं। आम आदमी पार्टी के 10 राज्यसभा सांसद हैं, जिनमें तीन दिल्ली और 7 पंजाब से हैं। साथ ही, पार्टी के पंजाब में 92, दिल्ली में 62 और गोवा में दो विधायक हैं। आप राष्ट्रपति चुनाव में अहम रोल अदा करेगी। वहीं राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान सोमवार को होगा।