Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

विमान यात्रा पर AAI ने जारी की गाइडलाइन, इन बातो का रखना होगा ध्यान

केंद्र सरकार ने 25 मई से घरेलू उड़ानों का परिचालन बहाल करने का फैसला किया है। देश में हवाई सेवा दो महीने के बाद शुरू होगी। लॉकडाउन 4.0 में केंद्र की ओर से यह बड़ी राहत की खबर है। एयरपोर्ट अथोरिटी ऑफ इंडिया ने (एएआई) ने घरेलू उड़ानें पुन: आरंभ करने के खातिर हवाईअड्डों के लिए मानक संचालक प्रक्रियाएं (एसओपी) जारी की है ताकि कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सके।

सभी यात्रियों को अनिवार्य रूप से एसओपी के अनुसार अपने फोन पर आरोग्य सेतु ऐप पर पंजीकृत होना अनिवार्य होगा। इसमें कहा गया है कि 14 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए मोबाइल में आरोग्य सेतु ऐप रखना जरूरी नहीं होगा।

इसमें कहा गया कि यात्रियों को हवाई अड्डे के टर्मिनल भवन में प्रवेश करने से पहले अनिवार्य रूप से शहर की तरफ ही थर्मल स्क्रीनिंग जोन से गुजरना होगा। साथ ही हवाई अड्डे के संचालकों को टर्मिनल भवन में प्रवेश से पहले यात्रियों के सामानों के सैनिटेशन की उचित व्यवस्था करनी होगा।

कोरोना संक्रमण के कारण देश में लॉकडाउन का चौथा चरम जारी है। इस बीच सरकार देश की रुकी हुई गति को धीरे-धीरे रफ्तार देने में जुटी हुई है। लॉकडाउन के बीच केंद्र सरकार ने रेलवे के बाद अब डोमेस्टिक फ्लाइट सर्विस शुरू करने का फैसला किया है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इस बात की जानकारी दी है।

देश के सभी हवाईअड्डों और डोमेस्टिक एयरलाइंस को 25 मई से पहले सभी तैयारी पूरी कर लेने के लिए कहा गया है। आपको बता दें कि इससे पहले सरकार ने ट्रेन चलाने का फैसला लिया था। पहले एसी ट्रेन चलाए गए। अब रेलवे ने नॉन एसी ट्रेन चलाने का भी फैसला किया है।

कोरोना संक्रमण के कारण देश में लॉकडाउन का चौथा चरम जारी है। इस बीच सरकार देश की रुकी हुई गति को धीरे-धीरे रफ्तार देने में जुटी हुई है। लॉकडाउन के बीच केंद्र सरकार ने रेलवे के बाद अब डोमेस्टिक फ्लाइट सर्विस शुरू करने का फैसला किया है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इस बात की जानकारी दी है। देश के सभी हवाईअड्डों और डोमेस्टिक एयरलाइंस को 25 मई से पहले सभी तैयारी पूरी कर लेने के लिए कहा गया है।

आपको बता दें कि इससे पहले सरकार ने ट्रेन चलाने का फैसला लिया था। पहले एसी ट्रेन चलाए गए। अब रेलवे ने नॉन एसी ट्रेन चलाने का भी फैसला किया है। रेल की तरह हवाई जहाज की यात्रा करते समय भी सोशल डिस्टेंसिंग और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के गाइडलाइंस का पूरा ख्याल रखा जाएगा। जल्द ही नागरिक उड्डयन मंत्रालय की तरफ से विस्तार से इसकी जानकारी दी जाएगी। हालांकि अभी आंशिक रूप से ही फ्लाइट सर्विस शुरू की जाएगी।