Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

9 जनवरी दिन सोमवार आज का राशिफल ,कैसा रहेगा आज का आपका दिन

आज का दिन मंगल मय हो

rashifal-569a09e6d902d_l

(ला, ली, लू, ले ,लो , चे, चो ,अ, कू)
 मेष:- आज आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे।पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति हो सकती है।

सुझाव:- आज आप श्री किशोरी जी का स्मरण करके कार्य आरम्भ करें लाभ होगा।

शुभ रंग:-नारंगी

(वा, वी, वि, वू , वे ,वो ,ई ,उ, ए ओ)
वृष:- आज आपका मन प्रसन्न रहेगा।जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त हो सकता है।आय में वृद्धि।

सुझाव:- आज आप किसी देवालय में जाकर मिष्ठान्न बाँटे लाभ होगा।

शुभ रंग :- जामुनी

(का,की कु, के, को हा, घ ,छ, )
 मिथुन:- आज आप कुछ नए कार्य करने की योजना बना सकते हैं।लक्ष्य प्राप्त करने के लिए जागरूक रहेंगे।

सुझाव:- आज आप भगवान शंकर जी की आराधना करें लाभ होगा।

शुभ रंग -हल्का पीला

(डा, डी, डू, डे, डो, हे, हो,हू ,ही)
 कर्क:-आज आप विषम परिस्थितियों में भी निराश नही होंगे।अथक प्रयास के बाद सफलता प्राप्त होने की संभावना है।

सुझाव:- आज आप सुन्दरकाण्ड का पाठ करें लाभ होगा।

शुभ रंग – बादामी

(मा, मी मू, मे, मो, टा, टि, टू, टै)
सिंह:- आज आपको शिक्षा व नौकरी के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होने की सम्भावना है।वाहन सुख।

सुझाव:- आज आप ब्राह्मणों को भोजन कराएं लाभ होगा।

शुभ रंग – कत्थई

( पा, पि, पू, पे, पो ष, म्, ठ टो)
कन्या:- आज आप यात्रा करने की योजना बना सकते हैं ।यात्रा से सुख प्राप्त हो सकता है।

सुझाव:-आज आप भगवती जी को चुनरी अर्पण करें लाभ होगा।

शुभ रंग -फिरोजी

(रे, रो, रा, री, ता, ती, तू, ते)
तुला:- आज आपका दिन संघर्षमय रहेगा।आपके द्वारा किया गया प्रयास सार्थक होगा।

सुझाव:- आज आप पीले फल का दान करें लाभ होगा।

शुभ रंग -हल्कालाल

(ना ,नी, नू ,ने ,नो ,तो, या ,यी ,यू)
वृश्चिक:- आज आपके विचारों एवं कार्य कुशलता से लोग प्रभावित होंगे।आर्थिक पक्ष उत्तम होगा।

सुझाव:- आज आप ऊँ नमः शिवाय का जाप करें लाभ होगा।

शुभ रंग – चॉकलेटी

(ये,यो,भा, भी,भू, भे, ध, फ,ढ)
धनु:- आज आपका दिन पूर्ण रूप से मंगलकारी है।धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।भावुकता से बचें।

सुझाव:- आज आप गायत्री माता का दर्शन करें लाभ होगा।

शुभ रंग – आसमानी

(भे, जा,जी, जू जे जो खी, खू,खे, खो,गा, गी)
मकर:- आज आपको बड़ी उपलब्धि प्राप्त होने की संभावना है।हर्षातिरेक में कोई निर्णय न लें।

सुझाव:- आज आप गऊ को पानी पिलायें लाभ होगा।

शुभ रंग- पीला

(गू, गे, गो,सा,सी,सू से,सो,दा)
कुम्भ:- आज आपके सगे-संबंधियों से मुलाकात हो सकती है।किसी विशेष विषय पर चर्चा परिचर्चा हो सकती है।

सुझाव:- आज आप देवालय में दीपक जलाएं लाभ होगा।

शुभ रंग- हल्का हरा

(दी,दू,थ, झ, दे ,दो,चा, ची )
मीन:- आज आपके मित्रों से आपकी थोड़ी बहुत अनबन हो सकती है।यश,कीर्ति में वृद्धि।स्वास्थ्य में सुधार।

सुझाव:- आज आप देवालय में संध्या के समय खीर का भोग लगायें लाभ होगा।

शुभ रंग – गुलाबी
।।आज के दिन का विशेष महत्व।।

1आज पौष शुक्ल पक्ष द्वादशी तिथिहै।
2 आज कूर्म द्वादशी है।
n
।।प्रेरणा दाई चौपाई।।
कर्म प्रधान विस्व रचि राखा।
जो जस करहि सो तस फल चाखा।

अर्थ:- सारा संसार कर्म के अधीन है जो जैसा कार्य करता है उसको वैसा कार्यानुरूप फल प्राप्त होता है।

//आप सब का मंगल हो /

Leave a Reply

Your email address will not be published.