Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

भारतीय नेताओं के लिए प्रेरणाश्रोत हैं 80 साल के ‘फिरंगी’, इनकी शख्सियत जान आप भी करेंगे सैल्यूट

गोरखपुर। भारतीय राजनीति में आने के बाद किसी भी नेता की संपत्ति में काफी तेजी से इजाफा होता है। हालांकि आज भी हमारे समाज में कुछ ऐसे नेता भी हैं, जिन्होंने हमेशा जमीन से जुड़कर जनता की सेवा की और सरकार का पैसा सरकारी कामों में ही खर्च किया। आज हम आपको एक ऐसा ही विधायक के बारे में बताने जा रहे हैं। जो शायद ज्यादातर नेताओं के लिए प्रेरणा का श्रोत बन सकते हैं।

हम बात कर रहे हैं सिटी गोरखपुर के रहने वाले 80 साल के फिरंगी प्रसाद विशारद की। जो आज भी साइकिल से एक आम इंसान की तरह ही चलते हैं। हालांकि आप उनको देखकर उनकी शख्सियत का अंदाजा नहीं लगा पाएंगे। उन्हें देखकर कोई भी यह नहीं कह सकता है कि यह इंसान तीन बार विधायक और एक बार सांसद रह चुका होगा। क्योंकि फिरंगी प्रसाद ने अपने जीवन को बेहद सामान्य तरीके से जिया है और जनता का प्रतिनिधि बनने के बाद सरकारी पैसे को जनता की सेवा में ही खर्च किया है।

फिरंगी समाजवादी पार्टी के काफी पुराने नेता हैं और वह आज भी अपनी साइकिल के जरिए पार्टी का चुनाव प्रचार करते रहते हैं। फिरंगा ने बताया है कि पहले के चुनाव और इस समय के चुनाव में काफी फर्क है। उनके मुताबिक उस समय के चुनाव में सादगी ऐसी थी कि जब ये साइकिल से अपने लिए वोट मांगने निकलते थे तो लोग हाथों-हाथ उन्हें ले लेते थे। उन्होंने बताया कि आज के नेता जहां महंगी गाड़ियों में चलते हैं तो वह आज भी साइकिल और ऑटो रिक्शा से चलते हैं। फिरंगी कहते हैं कि आज धनबल और बाहुबल का खुलेआम इस्तेमाल हो रहा है।

फिरंगी पहली बार 1969 में पहली बार झंगहा विधानसभा क्षेत्र से भारतीय क्रांति दल से चुनाव लड़ विधायक बने थे। इसके बाद वह 1974 में दोबारा भारतीय लोकदल के टिकट बर मुंडेरा बाजार से विधायक चुने गए। इसके बाद वह 1977 में जनता पार्टी के टिकट बांसगांव लोकसभा सीट से चुनाव जीते। यही नहीं वह 1975 में आपातकाल के दौरान जेल भी गए थे।