Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

70 साल के बुजुर्ग ने आदिवासी किशोरी से किया दुष्कर्म

 

कांकेर (छत्तीसगढ़)। सत्तर साल के वृद्ध द्वारा किशोरी को डरा धमकाकर अपनी हवस का शिकार बनाने का मामला सामने आया है। उदय नगरवार्ड के अटल आवास में वृद्ध, आदिवासी किशोरी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम देते हुए सुलभ शौचालय में पकड़ा गया लेकिन मौका पाकर वहां से फरार हो गया। मोहल्लेवासियों ने पुलिस को तत्काल सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते कुरूद व अभनपुर के बीच उसे पकड़ लिया। आरोपी बस से जबलपुर भागने के फिराक में था। शनिवार देर रात आरोपी को पुलिस कांकेर थाना लेकर पहुंची। जिसके बाद पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

अटल आवास में रहने वाले आरोपी रामकुमार शर्मा (70 वर्ष) ने अपने हवस की आग बुझाने वहां की किशोरी को अपना शिकार बनाया। बताया जा रहा है कि पीड़िता  टीवी देखने आरोपी के घर जाया करती थी। जहां आरोपी पीड़िता से छेड़छाड़ किया करता था। जिसके बाद 7 फरवरी से 15 फरवरी एक सप्ताह तक पीड़ित बालिका से लगातार डरा-धमाकर दुष्कर्म करता रहा।

कांकेर के थाना प्रभारी नरेशचंद दीवान ने बताया कि लड़की के साथ सुलभ शौचालय में दुष्कर्म की घटना को अंजाम देते वृद्ध व्यक्ति को पकड़ा गया था, जो वहां से मौका पाकर फरार हो गया। बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उसे जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।