Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

सपा बसपा के शासनकाल में प्रदेश में भ्रस्टाचार,गुंडाराज कायम रहा:स्वाति सिंह

लखीमपुर खीरी: सपा बसपा के 15 साल के शासनकाल के दौरान प्रदेश में भ्रस्टाचार गुंडाराज कायम रहा। यह बात भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष स्वाति सिंह ने भाजपा लखीमपुर भाजपा कायार्लय में आयोजित महिला सम्मलेन के दौरान कही।
img-20161207-wa0025

स्वाति सिंह ने कहा:

  • उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज प्रदेश में महिलाये पूर्ण रूप से असुरक्षित है।
  • महिलाओं के साथ होने वाली घटनाये प्रदेश सरकार का चेहरा सामने लाती है।
  • सपा बसपा और कोंग्रेस ने हमेशा महिलाओं  का शोषण किया है।
  • क्या कोई पार्टी महिलाओं के हित के लिये सड़को पर उतरी ?
  • भाजपा एक ऐसी पार्टी है जिसने सदैव महिलाओं के हित में काम किया।
  • उन्होंने कहा प्रधानमंत्री ने तमाम ऐसी योजनाये चलाई जिसका सीधे लाभ महिलाओं को मिल रहा है।
  • विपक्षियों पर निशाना साधते हुये कहा कि नोटबंदी के फैसले से विपक्षी बौखला गये है।
  • आम आदमी नोटबंदी से खुश है।
  • उन्होंने मायावती पर निशाना साधते हुये कहा कि मायावती महिला होते  हुये भी महिलाओं का सम्मान करना नही जानती है।

महिला सम्मलेन के दौरान अन्य दलों से आये लोगो को जिलाध्यक्ष शरद बाजपाई ने भाजपा की सदस्यता भी दिलाई । 

Leave a Reply

Your email address will not be published.