Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

65 वर्षीय बुजुर्ग ने किशोरी से किया दुष्कर्म

शिमला। राजधानी शिमला में शुक्रवार रात 65 वर्षीय बुजुर्ग द्वारा नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला संज्ञान में आया है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान चरण सिंह के रूप में हुई है। पीड़िता के परिजनों ने इसकी शिकायत महिला पुलिस थाना न्यू शिमला में दर्ज करवाई है।

पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने बताया कि जब वह घर में अकेली थी तो आरोपी बहला-फुसला कर अपने कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने इस बाबत किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा-376, 506 व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।