Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

जानें लहसुन के क्या-क्या फायदे हैं

    लहसुन का उपयोग पुराने समय से एक कारगर औषधि के रूप में किया जा रहा है। आयुर्वेद में भी लहसुन का अहम महत्व है। लहसुन आपके शरीर के लिये अत्यधिक फायदेमंद औषधि है इसमें विटामिन ए, बी और सी पाये जाते है, जो खतरनाक बीमारियों का अंत व उनसे बचाव करता है। लहसुन के अनेक गुण है जो इस प्रकार है-

garlic-with-parsley-leaves

 

लहसुन का उपयोग बीमारियों में
लहसुन बुखार में बहुत फायदेमंद होता है। बुखार को ठीक करने में लहसुन औषधि की तरह काम करता है। लहसुन के डिटाॅक्सीफिकेश गुणों के कारण वैकल्पिक चिकित्सा मे इसको महत्वपूर्ण व कुशल खाद्य पदार्थ माना जाता है। लहसुन इतना शक्तिशाली होता है कि शरीर के टाॅक्सीन्स को बाहर निकालता है और अवसाद, मधुमेह और कैंसर जैसी बिमारियों से भी बचाता है। लेकिन अगर आपको लहसुन से एलर्जी है तो कच्चा कभी न खायें और किसी भी प्रकार की त्वचा सम्बन्धी समस्या, सिर में दर्द होने पर और शरीर का उच्च तापमान होने पर इसका सेवन न करें।

श्वसन तंत्र के लिये लाभकारी-
लहसुन श्वांस सम्बन्धित समस्याओं से बचाता है। यह दमा, टीबी, सर्दी, निमोनिया, पुरानी ब्रोन्कियल सर्दी, फेंफड़ो के संक्रमण से खासी जैसी समस्याअसों का रोकथाम और इलाज करने में उपयोगी होता होता है।

उच्च रक्तचाप-
कई लोगो ने लहसुन से उच्च रक्तचाप के लक्षणों से आराम पहुंचाता है। लहसुन रक्त परिसंचरण को नियंत्रित करने के साथ ही विभिन्न प्रकार के हृदय संबंधी समस्याओं से भी बचाता है और लहसुन लीवर और ब्लैडर के सभी कार्यो को भी ठीक रखता हैं।
लहसुन से पेट की समस्याओं के उपचार-
लहसुन का खाली पेट सेवन करने से पेट में होने वाले तनाव को नियंत्रित करता है और एसिडिटी से भी बचाता है। लहसुन पेट की अन्य समस्याओं जैसे डायरिया आदि से भी बचाव करता है और साथ ही तंत्रिकाओं की समस्या के लिये भी उपयोगी औषधि है। खाली पेट लहसुन खाने से इसकी शक्ति अधिक बढ़ जाती है और यह उत्तम प्राकृतिक एंटीबाॅयोटिक बन जाता है। लहसुन अच्छे पाचन और भूख को बढ़ाता है।

प्लेटलेट्स को बढाता है-
शरीर में प्लेटलेट्स के कम होने की वजह से व्यक्ति की जान भी जा सकती है। लहसुन का नमक के साथ बराबर मात्रा में सेवन करने से प्लेटलेट्स की कमी को पूरा करता हैं।

the-health-effects-of-eating-garlic-daily

दांतों के दर्द में असरदार
लहसून दांत दर्द में भी फायदा करता है यदि कीड़े लगने से दांतों में दर्द हो तो लहसुन को गर्म करके दर्द वाले दांत पर रख कर कुछ देर दबाएं। इस तरह दांतों का दर्द ठीक हो जाता है।

बालों के लिये फायदेमंद
लहसुन बालों के स्वास्थ और उनको काला बनाये रखने में भी सक्षम रहता है। 10 ग्राम शहद के साथ लहसुन की 5 कलियां पीस कर इस मिश्रण को पानी के साथ सुबह शाम लेते रहें।

लहसुन के अन्य फायदे-
1- लहसुन के सेवन से डायबिटीज (शुगर) का स्तर नियंत्रित रहता है।
2- लहसुन की 2 कलियों को पीस कर अदरक की चाय के साथ लेने से अस्थमा में अराम मिलता है।
3- लहसुन को सरसो के तेल में गरम करके शरीर की मालिश करने से बदन दर्द दूर होता है।
4- ठंठक में लहसुन का सेवन करने से ठंठ कम लगती है।
5- लहसुन कच्चा खाने से नसों की झनझनाहट नही होती है।
6- लहसुन बिमारियों से लड़ने क्षमता को बढ़ाता है।
7- लहसुन किसी भी प्रकार के घाव को भरने फायदेमंद होता है।

डॉ सुरभि जैन,
न्यूट्रीशन एक्सपर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published.