Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

सकारात्मक सोच: युवा प्रगति का सपना,ठण्ड से जान ना गँवाए

बाराबंकी:

युवा प्रगति संस्था के सदस्यों एवं पदाधिकारियों का जाड़े के मौसम में में जरूरतमंदो एवं ग़रीबों/रिक्शाचालकों को गर्म कपड़े एवं राहत सामग्री का वितरण विगत रात्रि भी जारी रहा. कई दिन से लगातार संस्था के लोग रात में रोड पर निकलकर सेवा भाव से यह काम कर रहे हैं।

 

युवा प्रगति संस्था की ओर से पदाधिकारी एवं सदस्यो ने मिलकर एक अनोखी मुहिम शुरू की जिसमें सदस्य एवं पदाधिकारी या जो भी लोग इस मुहिम में जुड़ना चाहे साथ आकर रात्रि के समय अपने साथ कपड़े/शाल/कम्बल लेकर रोड पर निकलते है और जरूरतमंदो की मदद करते है.

 

                                  फ़राज़ अहमद जरुरी सामान बांटते हुए

इस अभियान की शुरुआत संस्था अध्यक्ष फ़राज़ अहमद ख़ान, संरक्षक-दानिश सिददीकी , एवं महासचिव- अश्फ़ाक मख़्दूम जी,मयंक गोस्वामी जी, शीबू जी, बाबू ख़ान ने उपस्थित रहकर कपड़ा वितरण की शुरुआत की। इस मौक़े पर संस्था अध्यक्ष फ़राज़ अहमद ख़ान ने शहर के लोगों से अपील की संस्था के साथ जुड़कर इस मुहिम में सहयोग करें।