Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

झारखंड में मिला 250 किलो सोने का भंडार, 7 और जगहों पर मिलने के संकेत

झारखंड के पूर्वी सिंहभूमि जिले के भीतरडारी में सोने का भंडार मिला है। भारतीय भूगर्भ सर्वेक्षण के उप महानिदेशक जनार्दन प्रसाद और निदेशक पंकज कुमार सिंह ने राज्य के खान सचिव अबूबकर सिद्दीकी को इस खान में भंडार मिलने की रिपोर्ट सौंपी है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि खान में 250 किलो सोने का भंडार है। आपको बता दें कि इससे पहले उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में भी 3000 हजार टन सोना मिलेनी खबर आई थी। लेकिन जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (जीएसआई) ने खदान में 3000 हजार टन नहीं, बल्कि सिर्फ 160 किलो सोना होने का दावा किया है।

खान की नीलामी में जुटी झारखंड सरकार सोने के भंडार वाली एक और खान मिलने के बाद झारखंड सरकार अब इस खान की नीलामी की तैयार में जुट गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस खान से राज्य सरकार के खजाने में 120 करोड़ रुपए आने की संभावना है।

बता दें कि भीतरडारी में सोने की भंडार का पता लगाने का काम भूतत्ववेत्ता पंकज कुमार सिंह के निर्देशन में चल रहा था। इसमें अलग-अलग गुणवत्ता वाले सोने की मात्रा का पता चला है। अलग वेराइटी के स्वर्ण अयस्कों से कुल मिलाकर 250 किलो सोना निकलने की संभावना है।

ग्रामीणों ने बताया कि जीएसआई ने साल 2014 से 2018 के बीच उस पहाड़ी का सर्वे किया था। जीएसआई की टीम ने ग्रामीणों को बताया कि पहाड़ी में सोने के भंडार मिलने की जानकारी है। सर्वे के दौरान जीएसआई की टीम ने उन जगहों पर भी खुदाई किया था। सर्वे खत्म होने के बाद जीएसाई की टीम ने ग्रामीणों को यह ज्यादा मात्रा में सोना मिलने की जानकारी दी थी।

बता दें कि प्रदेश में सात और स्थानों पर सोने की खान के संकेत मिले हैं। इस पर आने वाले दिनों में इन जगहों पर खोज कार्य को आगे बढ़ा कर संभावनाओं का पता लगाया जा सकता है।