Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

लखीमपुर में किशोरी के साथ छेड़छाड़,एक बार फिर माहौल हुआ ख़राब लेकिन बाद में हुआ सामान्य

Lakhimpur/Dev Srivastava: बुधवार को शहर का माहौल एक बार फिर उस समय खराब हो गया जब एक लड़के ने शहर के एक नेता की बेटी के साथ छेडख़ानी करने का प्रयास किया। किशोरी द्वारा शोर मचाए जाने पर आस-पास के लोगों ने शोहदे को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी और उसे कोतवाली ले जाने लगे। जिसके बाद रास्ते में पहुंची पुलिस ने शोहदे को हिरासत में ले लिया।
lakhimpur shohda

नेता भड़के समर्थन में बाज़ार बंद

  • घटना की सूचना मिलते हि लड़की के राजनीतिक पिता  भी कोतवाली पहुंच गए।
  • सुनवाई न होता देख वह भड़क गए और कोतवाली से बाहर निकल पड़े पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया।
  • इस पर नेता और अपर पुलिस अधीक्षक में कहासुनी हो गई। मामला बिगड़ता देख पुलिस ने लाठीचार्ज शुरू कर दिया और नेता व उनके दो साथियों को हिरासत में ले लिया।
  • जिसके बाद शहर का माहौल फिर बिगड़ गया। डरे हुए व्यापारियों ने अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद करने शुरू कर दिए।
  • प्रशासन की लाख कोशिशों के बाद भी देखते ही देखते शहर की मेन मार्केट पूरी तरह से बंद हो गई।
  • नेता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।
  • जिसके बाद माहौल शांत होता देख दोपहर बाद बाजार दोबारा खुल सकी।

 

01

कोचिंग से लौटते समय हुई छेड़छाड़

  •   जानकारी के अनुसार लड़की के एक रिश्तेदार के साथ ट्यूशन पढऩे युवराज दत्त महाविद्यालय स्थित एक कोचिंग सेंटर पर गई थी|
  • जहां से लौटते समय शादाब पुत्र मुन्ना निवासी हिदायतनगर छींटाकशी करते हुए किशोरियों को छेडऩे का प्रयास करने लगा।
  • किशोरियों द्वारा शोर मचाने पर आस-पास के लोग वहां एकत्र हो गए और उक्त शोहदे को पकड़ लिया तथा उसकी जमकर धुनाई कर दी।

लड़की के पिता की तहरीर के आधार पर  पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध धारा 354 व 7/8 पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर युवक को जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.