Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

185वें मासिक राशन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

सिरसा 7 सितम्बर -।।।।( सतीश बंसल )   प्रमुख समाजसेवी संस्था जनकल्याण न्यास (रजि०) के अन्तर्गत
संचालित स्वामी तुरियानन्द पतित पावन सेवा प्रकोष्ठ एवं भीष्मपितामाह: असहाय, वृद्ध एवं विकलांग सेवा
प्रकोष्ठ द्वारा प्रधान एवं पूर्व नगरपार्षद ओम बहल की अध्यक्षता में आर.के.पी. नेहरू पार्क स्कूल में बीते रविवार
185वें मासिक राशन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान
मनोहर लाल मेहता ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में आढ़ती एसोसिएशन
के प्रतिनिधि सुधीर मलिक उपस्थित थे। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने अपने कर-कमलों से 110
जरूरतमंद विधवा औरतों, असहाय वृद्धों एवं विकलांगजनों को राशन वितरित किया तथा एक जरूरतमंद
विद्यार्थी को 1500 रूपये की मासिक सहायता प्रदान की। उन्होंने न्यास द्वारा किए जा रहे समाजसेवी कार्यों की
मुक्त कंठ से प्रशंसा की तथा अपनी ओर से भी हरसम्भव सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान उपस्थितजनों
हेतु समोसे व चाय का भी प्रबन्ध किया गया।

कार्यक्रम के दौरान आयोजित धार्मिक सत्संग में रिटायर्ड डिप्टी सुप्रीटेंडेंट रमेश कथूरिया, सर्वजीत बहल, ओम
बहल, कृष्णा देवी, रेखा रानी व रमेश रानी ने सुन्दर भजनों की प्रस्तुतियां देकर वातावरण में आध्यात्मिक रंग भर
दिया। इस अवसर पर नगरपार्षद सुनील बहल ने देशभक्ति का गीत गाकर सभी को देश-प्रेम का संदेश दिया। अंत
में समिति के प्रधान ओम बहल व अन्य पदाधिकारियों ने आमंत्रित अतिथियों स्मृति चिन्ह व बुके देकर उन्हें
सम्मानित किया। कार्यक्रम में रिटायर्ड डिप्टी सुप्रीटेंडेंट रमेश कथूरिया, सेवानिवृत्त कैशियर सुभाष बांसल, रिटायर्ड
जे.ई. महेश सिंगला, समाजसेवी देवेन्द्र चोपड़ा, सतीश आर्य, हेडमास्टर रामेश्वर दास, श्याम कामरा, खत्री सभा के
प्रधान जगमोहन सहगल, राजू शर्मा, रोहित छाबड़ा, जतिन, अशोक महेन्द्रु, मनित अरोड़ा, सुरेन्द्र अरोड़ा लायलपुर
वाले, अभिमन्यु, स्माईल सहगल, कौशल, रवि कुमार एम.आर. सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। अंत में
समिति के पदाधिकारियों ने आर.के.पी. स्कूल के प्राचार्य संजीव अग्रवाल का आभार व्यक्त किया।