Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

आर्टिकल 370 हटने का जश्न मनाना पड़ा महंगा, 16 लोग लिए गए हिरासत में

पटियाला। एक तरफ जहां बीते सोमवार को नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी सरकार ने कश्मीर से आर्टिकल 370 और 35ए हटाकर ऐतिहासक फैसला लिया। तो वहीं इस फैसले के बाद देशभर में लोगों ने सड़कों पर निकलकर जश्न मनाना शुरू कर दिया। लोगों ने इस मौके पर पटाखे फोड़े और एक दूसरे को मिठाई भी बांटी। वहीं कई जगहों पर इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की फोटो का जलाभिषेक भी किया गया।

हालांकि पटियाला के लोगों और भाजपा नेताओं को जश्न मनाना काफी महंगा पड़ गया। दरअसल यहां पर भाजपा नेताओं के जश्न मनाने पर पुलिस एक्शन में आ गई और भाजपा नेताओं समेत हिंदू संगठनों के 16 कार्यकर्ताओं पर अलग-अलग धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यह मामला पटियाला के पांतड़ा का है।

यहां पर भाजपा कार्यकर्ता इस ऐतिहासिक फैसले के बाद पटाखे जलाते हुए लड्डू बांट रहे थे। इसी बीच पुलिस वहां आई और जश्न मना रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को वहां से ले गई। साथ ही 16 कार्यकर्ताओं पर मुकदमा भी दर्ज कर दिया। इस बात की जानकारी पांतड़ा के डीएसपी ने दी है। वहीं इस गिरफ्तारी पर साथी भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने के बाहर जाकर विरोध प्रदर्शन किया और साथ ही प्रदेश में कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह जानबूझ कर ऐसा करवा रहे हैं।