Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

14 साल की लड़की से दो युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

 

बांसवाड़ा (राजस्थान)। कुशलगढ़ थाना क्षेत्र के तहत एक गांव में सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने गई 14 वर्षीय बालिका के साथ दो युवकों द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पीड़िता के मुताबिक, गत 8 मार्च को रात में एक सामाजिक कार्यक्रम में गई हुई थी। करीब ढाई बजे के आसपास कार्यक्रम से कुछ दूरी पर बाथरूम करने के लिए बालिका गई तो लुणावाडा निवासी आरोपित निकेश डामोर व राकेश डामोर अचानक वहां आए और पीड़िता को जबरन पकड़कर मुंह दबाकर अपने साथ ले गए। एक खाली स्थान पर आरोपित निकेश ने बालिका से दुष्कर्म किया। उसके बाद आरोपित राकेश ने भी बालिका से बलात्कार किया। उसी दौरान बालिका का भाई तथा परिजन उसकी तलाश करते हुए मौके पर पहुंच गए। इस पर आरोपित वहां से भाग गए। बालिका ने अपने परिजनों के साथ कुशलगढ़ थाने पहुंचकर अपने साथ हुई घटनाक्रम की जानकारी दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ बलात्कार का मामला नामजद दर्ज किया। इस मामले में पुलिस उपाधीक्षक संदीप सिंह शक्तावत जांच कर रहे हैं। वहीं पीड़िता का मेडिकल करवाया गया हैं।