Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

13 अप्रैल: जानिए आज का राशिफल,कैसा होगा आपका दिन

1. मेष:आपका आज का दिन बहुत सफल रहेगा। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। धन के आगमन  की संभावना रहेगी। आईटी और मीडिया में जॉब करने वालों को सफलता मिलेगी। किसी नए व्यवसाय के बारे में योजना बना सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में तनाव रहेगा। लव लाइफ में भी किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। पीला रंग शुभ है। हेल्थ ठीक रहेगी।

2. वृष:धन का आगमन  होगा। आईटी तथा बैंकिंग की सर्विस करने वाले उन्नति करेंगे। स्टूडेंट्स अपने करियर में सफलता से प्रसन्न रहेंगे। जीवन साथी का सहयोग प्राप्त होगा। लव लाइफ शानदार रहेगी। उदर विकार से कष्ट संभव रहेगा। हरा रंग शुभ है। श्री हनुमान जी के मंदिर में कपूर जलाएं।

3. मिथुन: राजनीति तथा प्रशासन से सम्बद्ध जातकों को सफलता की प्राप्ति होगी। कई दिनों से लंबित कार्य पूर्ण होगा। लव लाइफ शानदार रहेगी। जॉब में उन्नति होगी। दाम्पत्य जीवन में  खुशहाली रहेगी। हरा रंग समृद्धि कारक है। गाय को गुड़ खिलाना पुण्य दायी है। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें।

4. कर्क: व्यवसाय में सफलता मिलेगी। घर के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। आध्यात्मिक उत्कर्ष की प्राप्ति होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। मीडिया और आईटी के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। राजनीतिज्ञों के लिए आज का दिन सफल और भाग्यवृद्धि कारक है।  लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य से सुख मिलेगा। सफेद रंग शुभ है। भाग्य वृद्धि के लिए भगवान शिव की पूजा करें।

5. सिंह:  व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। आईटी और मीडिया फील्ड में आपके कार्यों से आपके अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। छात्रों को नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। किसी मित्र के आगमन से खुश रहेंगे। लव लाइफ में थोड़ा तनाव रहेगा। बहते जल में तांबा प्रवाहित करें। आज का शुभ रंग है पीला।  वैवाहिक जीवन सुखमय  रहेगा। गायत्री मंत्र का जप करें।

6. कन्या : सामाजिक कार्यों में रुचि से मन प्रसन्न रहेगा। संतान को सफलता की प्राप्ति होगी। आईटी और फिल्म फील्ड के जातक अपने काम में उन्नति करेंगे। छात्रों के प्रगति के मार्ग में आने  वाली बाधाएं खत्म होंगी। धन के आगमन के रास्ते बनेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। हेल्थ बेहतर रहेगा।हरा रंग शुभ है।

7. तुला: आईटी और मीडिया में कार्य करने वाले जातकों को आज अपने कार्यों में संघर्ष करना होगा। धन का आगमन होगा। छात्र अपनी प्रगति से खुश रहेंगे। स्वास्थ्य सुख में परेशानी हो सकती है। हरा  रंग शुभ है। बहते जल में नारियल प्रवाहित करें। श्री सूक्त का पाठ करें।

8. वृश्चिक : धन का निवेश करने की योजना बना सकते हैं। आईटी, लॉ तथा बैंकिंग के लोग अपने करियर को आज नया मोड़ देंगे। आज ऑफिस के कार्यों में रुचि लेंगे। धन का आगमन  हो सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। दाम्पत्य जीवन में जीवन साथी को महत्व दें। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे। सफेद और पीला रंग शुभ है। श्री हनुमानचालीसा का पाठ करें।

9. धनु: व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। आईटी, फिल्म और बैंकिंग  फील्ड के जातकों के लिए कई नवीन अवसर उपलब्ध रहेंगे। शिक्षा में प्रगति होगी। लव लाइफ अच्छी रहनी चाहिए। नारंगी तथा पीला रंग शुभ है। आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी। बहते जल में कोयला प्रवाहित करें।

10. मकर :आज छात्रों को परिश्रम करना होगा। बैंकिंग और आईटी फील्ड के जातक अपने टारगेट को प्राप्त करेंगे। छात्र सफल रहेंगे। लव पार्टनर को शिकायत का अवसर नहीं  देंगे। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। सफेद और नीला रंग शुभ है। हेल्थ बहुत अच्छी नहीं रहेगी। श्री हनुमान जी के मंदिर जाएं।

11. कुंभ :धन का व्यय हो सकता है। जॉब चेंज के अवसर बन सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। सफेद और हरा शुभ रंग है। स्वास्थ्य सुख अच्छा रहना चाहिए। गरीबों में अन्न  का दान करें। श्री हनुमान जी का ध्यान करते रहें।

12. मीन :आज का दिन उपलब्धियों भरा रहेगा।छात्रों को  सफलता की प्राप्ति होगी। आईटी,बैंकिंग और फ़िल्म से सम्बद्ध जातक सफल रहेंगे। लव लाइफ में विवाह की बात रखने का शानदार समय है।हेल्थ अच्छी नहीं रहेगी श्वांस के रोगी चिंतित रहेंगे। सफेद रंग समृद्धि कारक है।बहते जल में तांबा प्रवाहित करें।श्री विष्णु जी का ध्यान करते रहें।