Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

लखनऊ चिड़ियाघर में एक साथ 12 घड़ियाल के बच्चो का हुआ जन्म

लखनऊ के नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान, में वन्य जीवों के बेहतर प्रबन्धन से पहली बार घड़ियाल के 12 बच्चों का जन्म हुआ है। प्राणि उद्यान के पशु चिकित्सक एवं कीपरों द्वारा इनकी लगातार देखभाल की जा रही है। सभी बच्चे स्वस्थ है एवं मादा घड़ियाल अपने बच्चों का पूरा ख्याल रख रही है। प्राणि उद्यान में 22 वर्श पूर्व कुकरैल घडियाल केन्द्र से एक मादा घडियाल को लाया गया था तत्पश्चात समय-समय पर अन्य घडियालों को कुकरैल घडियाल केन्द्र से प्राणि उद्यान में लाया गया।

वर्श 2012 में कानपुर प्राणि उद्यान को 02, वर्ष 2013 में राजकोट प्राणि उद्यान को 03, वर्श 2016 में राजकोट प्राणि उद्यान को 04, वर्श 2017 में ओडिसा प्राणि उद्यान को 04, वर्श 2021 में कुकरैल घडियाल केन्द्र को 02 एवं वर्श 2022 में नागालैण्ड प्राणि उद्यान को 04 घडियालों को प्राणि उद्यान, लखनऊ से वन्य जीव विनिमय के तहत भेजा गया है।

वर्तमान में प्राणि उद्यान, लखनऊ में 3 नर, 1 मादा एवं 3 बच्चे है। उक्त 12 बच्चों के जन्म से प्राणि उद्यान में घडियालों के कुनबे में वृद्धि हुई है।