Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

भाभी ने छात्रा को बुलाया घर, देवर ने किया दुष्कर्म

 

जबलपुर (मध्य प्रदेश)। मझोली थाना क्षेत्र में 11वीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पड़ोस में ही रहने वाले एक युवक ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। घटना में आरोपित की भाभी भी शामिल है। पीड़ित छात्रा ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपित युवक गिरफ्तार कर लिया है। वहीं महिला अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। मझौली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित महिला की तलाश में जुट गई है।

मझोली थाना प्रभारी समीर खान ने घटना को लेकर बताया कि 11वीं क्लास की छात्रा के पड़ोस में ही कामिनी नाम की महिला का घर है। गुरुवार की रात को कामिनी ने नाबालिग छात्रा को किसी काम से अपने घर बुलाया और जैसे ही वह घर के अंदर गई वैसे ही उसने बाहर से दरवाजा लगा दिया। इस दौरान उसका देवर मुकेश कमरे के अंदर था। आरोपित ने नाबालिक छात्रा को अपनी हवस का शिकार बनाया और किसी से इसके बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। डरी सहमी छात्रा अपने घर पहुंची और अपनी मां को पूरी घटनाक्रम बताया।

घटना के पता चलने के बाद परिजन छात्रा को साथ लेकर मझोली थाना पहुंचे। जहां उन्होंने आरोपित मुकेश और उसकी भाभी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपित मुकेश और कामिनी के खिलाफ अलग अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपित मुकेश को पुलिस में गिरफ्तार कर लिया है, जबकि महिला कामिनी अभी फरार बताई जा रही है। पुलिस आरोपित महिला की तलाश कर रही है।