Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

11 जून 2020: आज का राशिफल, जाने क्या कहते आपके सितारें

कर्क राशि :-

कार्यस्थल पर विवादों में बढ़ौतरी हो सकती है, संयम से काम लें। लाभ के बीच आज मौन ही लाभदायक होगा। परिवार में बुजुर्गों का स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें।

सिंह राशि :-

जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है, आज पुराने रोग उभरने की संभावना है। दिनचर्या नियमित बनाए रखने से लाभ होगा। धैर्य आवश्यक है। समय का उतार चढ़ाव निराशा की ओर ले जाएगा।

कन्या राशि :-

आपकी लोकप्रियता से शत्रु परास्त होंगे। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहने के साथ ही मान-प्रतिष्ठा और लाभ के योग मजबूत होंगे। वाहन खरीदने के लिए समय उप्युक्त है।सम्पति के विवाद समाप्त होंगे।

तुला राशि :-

दिन मध्यम है। अपने आहार व्यवहार में तालमेल बनाए रखते हुए आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। लाभ होगा। परिवार में शांति बनाए रखें। उदर रोग से पीड़ित रहेगे।

वृश्चिक राशि :-

समय की अनुकूलता के आभास के बीच लंबे समय से अटके मामलों में आज गति आएगी। व्यापारिक व्यस्यता बढ़ेगी। स्वास्थ्य नरम रहेगा। खर्च बढ़ेंगे। यात्रा को टालें।

धनु राशि :-

आज स्त्री पक्ष से लाभ के योग के बीच कॅरियर में बदलाव आएगा। संतान के स्वास्थ में सुधार होगा। सोच के परे हो रहे काम के चलते लाभ से हानि का अनुपात कम होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

मकर राशि :-

नए अनुबंध फायदेमंद साबित होंगे। आज धनलाभ होगा। आज किसी दूर के मित्र से मुलाकात हो सकती है। शत्रु वर्ग सक्रिय रहेगा। कार्य की अधिकता रहेगी।

कुम्भ राशि :-

समय की अनुकूलता का आभास होगा। व्यापर बदलने की जल्दबाजी न करें। खर्च की जगह लाभ होगा। निराशा कम होगी। स्वास्थ्य ठीक रहने के आसार हैं।

मीन राशि :-

योजना के अभाव में लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे।जीवनसाथी की लापरवाही से बड़ा नुकसान हो सकता है। खर्च बढ़ेंगे।