Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

100 साल बाद आया ऐसा “करवा चौथ”

     आज करवा चौथ है | सुहागिन महिलाओं का सबसे ख़ास दिन होता है ये करवा चौथ और इस बार ये करवा चौथ कुछ ज्यादा ही ख़ास है क्यों कि इस साल एक महासंयोग बन रहा है जो 100 साल बाद आया है |

करवा चौथ

             करवा शब्द का मतलब होता है मिट्टी का बना घड़ा और चौथ का अर्थ है कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष का चौथा दिन। यानि करवा चौथ हर साल कार्तिक मास के चौथे दिन मनाया जाता है। यह व्रत शुरू से ही पति की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है | 

karva-chauth-01_144593387ख़ास है आज का करवा चौथ

      इस बार यह पर्व बुधवार के दिन रोहिणी नक्षत्र में आ रहा है। इसी दिन गणेश चतुर्थी और श्री कृष्ण का रोहिणी नक्षत्र भी है| ज्योतिषियों के अनुसार चंद्रमा रोहिणी नक्षत्र में उदय होगा और अपनी उच्च राशि वृषभ में रहेगा वहीं बुध अपनी कन्या राशि में रहेगा। इसी दिन गणेश चतुर्थी और कृष्णजी की रोहिणी नक्षत्र भी है। बुधवार गणेशजी और कृष्णजी दोनों का दिन है। यानि इस बार व्रत करने से मिलेगा 100 व्रतों का वरदान।

चंद्रोदय का समय और लाभ 

आज सुबह से चतुर्थी रहेगी। दिल्ल्ली को केंद्र मानकर चंद्रोदय का समय रात 9:21 पर है साथ ही अन्य शहरों में ये समय 5 से 10 मिनट आगे या पीछे हो सकता है | इस बार चंद्रोदय रोहिणी नक्षत्र में होगा | शास्त्रों के अनुसार रोहिणी नक्षत्र में चंद्रोदय होने से पति-पत्नी में प्रेम बढ़ेगा,घर में सुख-समृद्धि बढ़ेगी और रोहिणी नक्षत्र में चंद्रमा की पूजा से स्त्रियों के रोग एवं शोक दूर होंगे। इस दिन किए गए शुभ कामों का पूरा फल मिलेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.