Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

09 जून 2020: जानें आज का अपना राशिफल, ​होगा धन का लाभ…

 आज दिनांक 9 जून 2020 और दिन मंगलवार है। आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है?

कुल 12 राशियां होरोस्कोप होती है और हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है। अगर आपको अपनी राशि का पता है तो उसकी मदद से आप इस पोस्ट के जरिए जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा ?

दरअसल ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है। यानी आपके लिए आज का दिन शुभ, सामान्य या फिर खराब। आप यहां अपनी राशि के अनुसार आज का अपना राशिफल जान सकते हैं और बताए गए सुझावों को अपनाकर अपने दिन को खास बना सकते हैं।

मेष राशि (Aries)

आपको आज अपनी हेल्थ पर ध्यान देना चाहिए। बदलते मौसम की वजह से बुखार जैसी परेशानी महसूस हो सकती है। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आयेगी। प्रेम के लिये आज का दिन मधुर रहेगा। संतान के पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। शिक्षार्थियो के लिये दिन लाभकारी रहने वाला है।

  • शुभ अंक-9
  • शुभ रंग-मैरुन

वृषभ राशि (Taurus)

स्वास्थ्य आज ठीक रहेगा। छोटे व्यवसायियों को आज लाभ प्राप्त हो सकता है। अपने परिवार के साथ आनन्द का समय बीतायेंगे। आप जीवनसाथी से आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। अविवाहितों  को नये प्रस्ताव प्राप्त हो सकते है। छात्रों के लिये आज कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकते है।

  • शुभ अंक-6
  • शुभ रंग-सफेद

मिथुन राशि (Gemini)

आपके लिए लाभ कमाने का विशेष दिन है। आपको पुराने निवेश से भी अच्छा लाभ मिल सकता है। खाने-पीने  का विशेष ध्यान रखेंगे। आज किसी पुरीनी योजना पर अमल कर सकते है। संतान के दायित्यों की पूर्ति करेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर तू तू मैं करने से बचना चाहिये।

  • शुभ अंक-5
  • शुभ रंग-हरा

कर्क राशि (Cancer)

स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा नहीं है। यदि आप किसी को पसंद करते हैं तो उसके सामने अपने प्रेम का प्रस्ताव रख सकते है। जीवनसाथी के साथ आपका समय अच्छा बीतेगा। शिक्षा के क्षेत्र आप आज बेहतर प्रदर्शन करेंगे। माता पिता के साथ आप के साथ आपका रिश्ता और मजबूत होगा।

  • शुभ अंक-2
  • शुभ रंग-क्रीम

सिंह राशि (Leo)

स्वास्थ्य  सम्बन्धी सतर्कता बरतनी चाहिये। विशेषकर मधुमेह के मरीजो के लिये। नए क्षेत्रों में निवेश करने के लिए दिन अच्छा है। उच्च शिक्षा संबंधी काम में सफलता मिल सकती है। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी भी प्रकार के  प्रोपोगैन्डा से बचना चाहिये। लव के लिये दिन काफी खुशनुमा रहने वाला है।

  • शुभ अंक-1
  • शुभ रंग-लाल

कन्या राशि (Virgo)

स्वास्थय सामान्य रहेगा। शिपिंग का काम करने वाले लोगों के लिये आर्थिक स्थिति आज कुछ बेहतर हो सकती है। सरकार के कृपा से रोजगार की व्यवस्थ हो सकती है। कुछ नये व्यवसायिक अनुबंध मिलने के योग बन रहे हैं। भाई-बहनों के साथ संबंध अच्छे बनेगे, गृहस्थी का जीवन अच्छे ढंग से चलेगा।

  • शुभ अंक-7
  • शुभ रंग-धानी

तुला राशि (Libra)

आप आज धैर्य और शांति के साथ काम करेगें। लव मैरिज की चाहत रखने वाले लोगों के लिए शुभ दिन है तो बात आगे बढ़ा सकते है। जीवनसाथी आपके ह़दय की बात बिना कहे सझ लेगा। संतान के साथ आपका सांमजस्य बढेगा। छात्रों को आज मेहनत के साथ ही आराम भी करना चाहिये।

  • शुभ अंक-6
  • शुभ रंग-बादामी

वृश्चिक राशि (Scorpio)

शरीर में थकान और सुस्ती महसूस हो सकती है। अपने काम को बेहतर तरीके से करने मे असमर्थता हो सकती है। सामाजिक कार्य मे भाग लेंगे। जिससे आपके मान सम्मान प्रतिष्ठा में वृध्दि होगी। किसी मित्र की सहायता से आज आप अपने व्यापारिक बाधा को पार करने में समर्थ रहेंगे। परिवार का सुख अच्छा रहेगा।

  • शुभ अंक-9
  • शुभ रंग-चाकलेटी

धनु  राशि (Sagittarius)

आज का दिन भी आपके लिये सकारात्मक  रहेगा। किन्तु धन संबंधी लापरवाही हो सकती जो कि आपके आर्थिक संतुलन बिगाड़ सकती है। मित्रों का सहयेग प्राप्त हो सकता है। संतान के कार्य से संबंधी चिंता रह सकती है। सरकारी सेवा से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा रहने वाला है।

  • शुभ अंक-3
  • शुभ रंग-पीला

मकर राशि (Capricorn)

स्वास्थय में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थिति  मजबूत होगी। आज पूरे दिन काम की व्यस्तता रहेगी। लंबे समय से रुका हुआ कार्य पूर्ण होने की संभावना है। आज और नए काम का प्रस्ताव मिल सकता है। प्रेम संबन्धो मे कडवाहट झेलनी पड़ सकती है। दाम्पत्य जीवन सामान्य परिस्थिति वाला रहेगा।

  • शुभ अंक-8
  • शुभ रंग-काला

कुंभ राशि (Aquarius)

आप परिस्थितियों का सही उपयोग करेगे जो आपके प्रगति का कारण बनेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रह सकती है। किन्तु कुछ महत्वपूर्ण कार्यों को फिलहाल के लिये टाल देना उचित होगा। संतान को साथ आज शाम विशेष मनोरंजन के क्षण बीतायेगे। आज आपके साथ आपका पूरा परिवार आमोद प्रमोद में साथ रहेगा।

  • शुभ अंक-4
  • शुभ रंग-नीला

मीन राशि (Pisces)

आज का दिन आपके लिये काफी अनुकूल रहेगा। बड़ों बुजुर्गो के सुझाव को अवश्य मानना चाहिये जो आपके लिये काफी प्रभावी साबित होगा। उच्च पदस्थ अधिकारी आपका सहयोग करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग आपके व्यवसाय में लाभकारी साबित होगा। संतान पक्ष से आज आप प्रसन्न रहेंगे।

  • शुभ अंक-3
  • शुभ रंग-सुनहरा