Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

सिद्धू बने पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष, चार कार्यकारी अध्यक्षों की भी नियुक्ति

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक विज्ञप्ति में यह जानकारी देते हुए बताया कि सिद्धू की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। पार्टी ने निवर्तमान पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ के योगदान की सराहना की है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने पंजाब इकाई के लिए चार कार्यकारी अध्यक्ष भी नियुक्त किए हैं। उनके नाम हैं संगत सिंह गिलजियां, सुखविंदर सिंह डैनी, पवन गोयल और कुलजीत सिंह नागरा।

विज्ञप्ति के अनुसार कुलजीत सिंह नागरा को उनके नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा के पार्टी प्रभारी के दायित्व से मुक्त कर दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच पिछले कुछ समय से पंजाब में राजनीतिक कमान को लेकर रस्साकशी चल रही थी। राज्य पार्टी अध्यक्ष पद पर सिद्धू की नियुक्ति को लेकर अपनी ओर से ऐतराज व्यक्त किया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.