Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

सबसे मोटी महिला ने सुषमा से मांगी मदद, विदेश मंत्री ने हॉस्पिटल से दिया आश्वासन

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की किडनी खराब है और वह हॉॉस्पिटल में भर्ती हैं। लेकिन, इस दौरान भी वह लोगों की मदद कर रही हैं। ऐसे ही एक मामले में दुनिया की सबसे मोटी मानी जाने वाली महिला इमान अहमद की मदद के लिए उन्होंने हॉस्पिटल से कदम उठाया है।
 दरअसल, मिस्त्र इमान अहमद 500 किग्रा की हैं। उनकी फैमिली ने कुछ दिन पहले मुंबई के रहने वाले एक सर्जन से कॉन्टैक्ट किया था। इसके लिए उन्हें मेडिकल वीजा नहीं सका, जिसके बाद डॉक्टर ने सुषमा स्वराज से मदद की गुहार लगाई। 

fattest-women_1481095818

मुंबई के सर्जन लकड़ावाला ने सुषमा स्वराज को ट्वीट कर बताया, ‘ 500 किग्रा की इमान अहमद अपनी जान बचाने के लिए मदद मांगी है। उसे नॉर्मल प्रॉसेस पर वीजा नहीं मिल पाया। प्लीज उसकी मदद करें।’

इसके जवाब में सुषमा स्वराज ने ट्वीट किया, ‘ इस मामले को सामने लाने के लिए शुक्रिया। हम निश्चित तौर पर मदद करेंगे।’

वह मिस्र के ऐलेग्जैंड्रिया में रहती हैं। भारी-भरकम शरीर की वजह से 25 साल से घर से नहीं निकल सकी हैं। वह बिस्तर तक से भी नहीं हिल पाती हैं। जन्म के वक्त ही इमान का वजन पांच किलो था, जिस वजह से वह कभी स्कूल नहीं जा पाईं।

 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published.