Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

शारदानगर के गोडियाना गांव मे लगी आग… 

देव श्रीवास्तव

लखीमपुर-खीरी।
थोड़ी सी लापरवाही कितनी बड़ी घटना को अंजाम दे सकती है इसका नज़ारा तब देखने  मिला जब थाना धौरहरा के भूडामूडी के मजरा गोडियाना में शाम पांच बजे खाना बनाते समय लगी आग से गांव में करीब तीस घर जल गये। साथ ही घर में रखा अनाज कपडे व सामान भी लोग नहीं निकल पाये फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई लेकिन वह मौके पर  समाचार भेजने तक नहीं पहुंची थी।
 
जानकारी के अनुसार गांव में अवधेश के घर से खाना बनाते समय अचानक आग लग गई। जिससे सलेंडर फट गया और आज अचानक इतनी भीषण हो गई कि उस पर काबू पाना नामुमकिन सा हो गया। लोग जब तक समझ पाते कब तक आग से रामकुमार, परसराम, शिवकुमार, रामलखन, राजेंद्र,  बिंद्रा, मस्तराम, शत्रुघन, कल्लू,  कलावती, राममूर्ति, श्रीधर, अशोक, रामनरेश, छोटे, सोबरन, मनीराम व लवकुश सहित करीब तीस घर जलकर राख हो गये, सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज शारदानगर शमशेर बहादुर सिंह ने आसपास गांव के लोगों की मदद से कुछ घरों को जलने से बचाने का प्रयास किया। कटान पीडित इस गांव के लोग करीब पांच वर्षो से सिंचाई विभाग की जमीन पर झोपड़ी डालकर रह रहे थे। पीडित परिवार मे महिलाओं व बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। कई घर के लोग तो कुछ सामान तक नही निकाल पाए। सूत्र यह भी बताते हैं कि झोपड़पट्टी में रहने वाले यह लोग पड़ोस के खेतों में मजदूरी का कार्य करते थे और एक दो दिन पूर्व ही खेतों से मूंगफली तोड़कर अपने घरों में रखने के लिए लाए थे। वह भी जलकर खाक हो गई। घटना में लोगों का भारी नुकसान हुआ है। खबर लिखे जाने तक प्रशासनिक अमला मौके पर नहीं पहुंचा था। 
 
वीडियो: 

Leave a Reply

Your email address will not be published.