Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

लड़की वालों ने बोला बारातियों पर हमला

 

देव श्रीवास्तव
लखीमपुर-खीरी।

शादी में बैंडबाजे के साथ बारात लाना विवाद का कारण बन गया। कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गई। लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के वालों पर हमला बोल दिया। हमला होते ही बारातियों में भगदड़ मच गई। जान बचाकर लोग भाग खड़े हुए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया।

02 (1)
जानकारी के अनुसार, थाना धौराहरा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जटपुरवा के निवासी अब्दुल कय्यूम (25) पुत्र इदरीस खान की बारात सदर कोतवाली क्षेत्र के कटवी गांव से इस्लाम की पुत्री के साथ तय हुई थी। सुबह लड़के के पिता लगभग सौ बाराती लेकर लड़की के गांव बैंडबाजे सहित दोपहर लगभग एक बजे पहुंचे जहां लड़की पक्ष वालों से बैंड बाजा बजाने पर विवाद होने लगा। धीरे-धीरे बात इतनी बढ़ गई कि लड़की पक्ष वालों ने शादी से इंकार कर दिया। इस पर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई जिसमें सूफियान पुत्र तसव्वर, वहीद, हमीद पुत्रगण गफ्फार, इबरार पुत्र जब्बार व कलीम पुत्र नसरत घायल हो गए। लड़के पक्ष वाले किसी तरह अपनी जान बचाकर मौके से भागे और सदर कोतवाली में आकर तहरीर दी। जहां पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.