Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

रोज पिएंगे तुलसी वाला दूध तो छूमंतर हो जाएंगी ये बड़ी बीमारियां

रोजाना दूध पीना सेहत के लिए अच्छा होता है लेकिन आज हम आपको तुलसी वाले दूध के ऐसे फायदे बताएंगे जिसे पीने से कई बीमारियों से छुटकारा मिल सकता हैं।  

फ्लू से राहत
तुलसी की पत्तियों का इस्तेमाल सर्दी जुकाम में लोग काढ़ा बनाने में करते हैं लेकिन अगर आप तुलसी की पत्तियों को दूध में उबालकर पिएंगे तो फ्लू से बचाव हो सकता है। तुलसी में एंटी इन्फ्लेमेट्री तत्व मौजूद होते हैं जो फ्लू से बचाव करने में मदद करेंगे।

माइग्रेन
हल्दी और तुलसी दोनों को एक साथ मिलाकर पीने से माइग्रेन के दर्द में आराम मिलता है। इसके साथ ही सेहत के लिए भी लाभकारी होता है। 

पथरी की समस्या से दिला सकता है छुटकारा 
दूध में तुलसी मिलाकर पीने से किडनी में स्टोन की समस्या से भी छुटकारा मिल सकता है। इसके रोजाना सेवन से पथरी धीरे-धीरे गलने लगेगी। 

कैंसर जैसी बीमारी से कर सकता है बचाव

तुलसी और दूध को एक साथ मिलाकर पीने से कैंसर जैसी बीमारी से भी बचाव संभव है। तुलसी में कई एंटीबायोटिक और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं और दूध में पोषक तत्व। इसे पीने से शरीर कमजोर नहीं हो पाता और बीमारी से बचाव होता है।