Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

रायबरेली में तेज रफ्तार कार के गंगा नदी में गिरने से एक की मौत

रायबरेली में आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। डलमऊ-फतेहपुर रोड पर आज एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार गंगा नदी में गिर गई। जिसके कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई है।23_01_2017-23-01-2017--up--0

रायबरेली जिले के डलमऊ-फतेहपुर मार्ग पर आज सुबह एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होने के बाद पुल की रेलिंग तोड़कर गंगा नदी में गिर गई। कार के रेलिंग से टकराने के कारण वह काफी क्षतिग्रस्त हो गई। जिसके कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई।

कार नदी में गिरने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से एक युवक का शव बरामद कर लिया। कार में सवार दो लोगों को गंभीर हालत में पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक युवक डलमऊ रोड का रहने वाला बताया जा रहा है।

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तेज रफ्तार कार रेलिंग तोड़कर गंगा नदी में जा गिरी। कार में कितने लोग सवार थे, अब पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है। क्षतिग्रस्त कार को नाव की मदद से नदी से बाहर निकाला गया। अभी भी वहां पर गोताखोर व पुलिस सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.