Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

राज्यपाल ने ट्रामा सेंटर जाकर सपा एमएलए सुभाष के हालचाल लिए

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने आज किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय, लखनऊ जाकर समाजवादी पार्टी के विधायक सुभाष पासी का हालचाल लिया तथा उनके परिजनों से बात भी की। राज्यपाल ने चिकित्सा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 एम0एल0बी0 भट्ट से भी वार्ता की और विधायक सुभाष पासी के चिकित्सीय देखभाल के लिए उचित दिशा-निर्देश भी दिया। सुभाष गाजीपुर के सैदपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।

उल्लेखनीय है कि आज सदन में जब राज्यपाल दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन को सम्बोधित कर रहे थे, तो सुभाष पासी विधायक सदन में मूर्छित होकर गिर गये थे। सुभाष को इलाज के लिए किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। नाईक ने विधायक के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।