Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

राजभर ने सपा-बसपा को कहा, एक ‘नागनाथ’ है तो दूसरा ‘सांपनाथ’

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार सहयोगी दल सुहेलदेव भारतीय समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने एक बार फिर बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। राजभर ने सपा-बसपा गठबंधन के साथ जाने की अटकलों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने कहा कि इनमें एक ‘नागनाथ’ है तो दूसरा ‘सांपनाथ’। इसलिए उनके गठबंधन में शामिल होने का सवाल ही नहीं। राजभर ने कहा कि भाजपा को हमने 100 दिन का जो समय दिया था, वह 24 फरवरी को पूरा हो जाएगा। इस बीच सरकार अगर सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट लागू करते हुए पिछड़ों के आरक्षण के बंटवारा की घोषणा करती है तो ठीक, नहीं तो हम भाजपा से अलग होकर अपनी राह चलने को स्वतंत्र हो जाएंगे।

25 फरवरी को सभी 80 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने की घोषणा कर देंगे। उन्होंने कहा कि यह कितनी बड़ी विडंबना है कि सरकार में रहते हुए भी हमें अपने अधिकार के लिए लड़ना पड़ रहा है। भाजपा को इसकी परवाह नहीं है। वह तो सिर्फ राम मंदिर व हिंदू-मुसलमान के मुद्दे पर ध्यान लगाए हुए है। इससे लोकसभा चुनाव में भाजपा का बेड़ा पार नहीं होगा। अगर उसे केंद्र में फिर से सरकार बनानी है तो पिछड़ों के आरक्षण में बंटवारा ही एक रास्ता बचा है।