Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह कल लखनऊ में करेंगे लालजी टंडन प्रतिमा का अनावरण

लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार यानि की 21 जुलाई को लखनऊ में स्व. लालजी टंडन की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया की रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को सुबह 10:35 पर लखनऊ अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। उसके बाद हजरतगंज स्थित मल्टी लेवल पार्किंग के सामने स्थापित स्वर्गीय लालजी टंडन की प्रतिमा का 11 बजे अनावरण करेंगे।

इसके बाद संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह से भेंट कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेंगे। पीजीआई से अपराह्न 12:40 बजे सीधे लखनऊ एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे और अपराहन 1 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.