Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

मोदी ने पैरालम्पिक पदक विजेता दीपा को नकद पुरस्कार दिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को रियो पैरालम्पिक में रजत पदक जीतने वाली पैरा-एथलीट दीपा मलिक को चार करोड़ रुपये का नकद पु140814102926_deepa_karmakar_newsmakes_640x360_getty_nocredit-1रस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। प्रधानमंत्री ने हरियाणा प्रांत की स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने पर आयोजित स्वर्ण जयंती समारोह के दौरान दीपा को सम्मानित किया।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री के साथ हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और हरियाणा के खेल मंत्री अनिल विज भी मौजूद थे।

इसी वर्ष सितंबर में ब्राजीलियाई महानगर रियो डी जनेरियो में हुए पैरालम्पिक खेलों की गोला फेंक स्पर्धा में रजत पदक जीत पैरालम्पिक खेलों में पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला एथलीट बनीं।

2012 में अर्जुन अवार्ड से सम्मानित दीपा के कमर से नीचे का हिस्सा लकवाग्रस्त है। छह वर्षो तक व्हीलचेयर पर यूं ही गुजारने के बाद दीपा ने पैरा खेलों में हाथ आजमाना शुरू किया। आज दीपा़ गोला फेंक के अलावा भाला फेंक और तैराकी भी करती हैं, साथ ही वह अच्छी वक्ता भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.