Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

मशहूर सिंगर-एक्टर किशोर कुमार की पहली पत्नी का निधन

मशहूर बांग्ला गायिका और अभिनेत्री रूमा गुहा ठाकुरता का सोमवार को अपने घर में निधन हो गया। वह बढ़ती उम्र से संबंधित कई बीमारियों से घिरी हुईं थीं। वह 84 साल की थीं। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

कलकत्ता यूथ क्वायर (सीवाईसी) की संस्थापक रूमा ने बंगाल में ‘गाना संगीत’ और सामूहिक गानों को मशहूर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने कई हिंदी और बंगाली फिल्मों में सत्यजीत रे, तपन सिन्हा और तरुण मजूमदार जैसे प्रख्यात निदेर्शकों के साथ काम कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था।

सन 1934 में कोलकाता में पैदा हुईं रूमा की शादी दिग्गज गायक किशोर कुमार से सन 1951 में हुई। शादी के एक साल बाद उनका बेटा पैदा हुआ जिसका नाम अमित कुमार रखा गया और जो आगे चलकर सफल गायक बने। 1958 में दोनों के बीच तलाक हो गया और इसी साल संगीतकार सलील चौधरी और रे के साथ मिलकर रूमा ने सीवाईसी की स्थापना की।

सलमान खान की ये एक्ट्रेस हुईं हॉस्पिटल में भर्ती, कहा- जिंदगी में पहली बार ऐसा हुआ

सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ के साथ दिखाया जाएगा ‘आर्टिकल 15’ का ट्रेलर!

किशोर कुमार से तलाक के बाद रूमा ने अरूप गुहा ठाकुरता से दूसरी शादी की। शादी के बाद उन्हें एक बेटा और एक बेटी हुईं। बेटे का नाम नाम अयन और बेटी का नाम श्रमणा रखा गया जो गायिका हैं। 

उन्होंने साल 2006 में मीरा नायर की अंग्रेजी फिल्म ‘द नेमसेक’ में काम किया था और यही उनकी आखिरी फिल्म थी।