Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

मप्र : ग्वालियर में महिला को पति और भाभी ने पिलाया तेजाब, पीड़िता से मिलीं स्वाति मालिवाल

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में रहने वाली एक 25 वर्षीय महिला को उसके पति और भाभी ने 28 जून को तेजाब पिला दिया। जिसके बाद लड़की को गंभीर हालत में ग्वालियर के एक अस्पताल में उसके पड़ोसी ने भर्ती करवाया। मध्य प्रदेश पुलिस ने तीन जुलाई को हल्की कमजोर एफआईआर दर्ज की जिसमे ‘ऐसिड अटैक’ के सेक्शन न डाल मामला सिर्फ घरेलू हिंसा का बनाया गया। लड़की की हालत बेहद खराब होने के चलते उसे दिल्ली के अस्पताल में रेफर कर दिया गया। लड़की के भाई ने 181 पे सूचना कर दिल्ली महिला आयोग को बताया। जिन्होंने लड़की को अस्पताल में भीर्ती करवाया और दिल्ली के एसडीएम के समक्ष उसके बयान भी दर्ज करवाए।

एसडीएम के समक्ष पीड़िता ने बताई आप बीती 

पीड़िता ने अपने बयान में बताया है की उसके पति के एक महिला के साथ नाजायज संबंध थे जिसकी जानकारी पीड़िता को लगी तो उसके पति ने उसे तेजाब पीला दिया। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल और आयोग की सदस्या प्रोमिला गुप्ता ने दिल्ली के लोक नायक जयप्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल पहुंचकर पीड़िता से मुलाकात की।

पीड़िता की हालत बेहद गंभीर है और अस्पताल के डॉक्टर ने बताया है कि उसकी अंदरूनी अंग पूरी तरह खराब हो चुके हैं। लड़की की फूड पाइप, पेट और अंतड़ियां पूरी तरह से गल गई है और आंतें पेट से बाहर आ गई हैं। महिला न तो अब पानी पी सकती है न ही भोजन खा सकती है। लड़की को खून की उल्टियां भी हो रही हैं।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

दिल्ली महिला आयोग की टीम पिछले दो दिनों से लगातार महिला के साथ अस्पताल में मौजूद है और अब महिला को न्याय दिलवाने के लिए स्वाति मालीवाल ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा है। स्वाति ने पत्र में शिवराज से जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग की है साथ ही इस मामले में लापरवाही दिखाने वाले पुलिस अधिकारियों पर भी एक्शन लेने की मांग की है।

शर्म आनी चाहिए एमपी पुलिस

स्वाति मालीवाल ने कहा, ये मामला हमारे संज्ञान ने आया तो हमारा दिल सहम गया। किस प्रकार एक छोटी 25 वर्ष की लड़की के साथ ऐसी बर्बरता की गई। लड़की के ससुराल वालों ने उसे तेजाब पिलाकर मारने की कोशिश की।

डॉक्टर का कहना है की शायद लड़की का बचना भी मुश्किल है। शर्म आनी चाहिए एमपी पुलिस को जिन्होंने मामले की संगीनता को नहीं समझा और एक कमजोर एफआईआर दर्ज की। लड़की ने दिल्ली में एसडीएम को बयान दिए हैं की उसके पति ने उसे तेजाब पिलाया लेकिन एमपी पुलिस इसे घरेलू हिंसा बता रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published.