Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

बड़ी खबर: यहाँ पर बच्चों को रेप करने की ट्रेनिंग दे रहे हैं…

150211033400-afghan-ana-scenes-from-the-field-exlarge-169नाइजीरिया का आतंकी संगठन बोको हरम बच्चों को बंधकों से रेप करने की ट्रेनिंग दे रहा है। जिहादियों के चंगुल से बचकर भागे एक बच्चे ने इस बात का खुलासा किया है। उसने बताया कि यहां वयस्क आतंकी बच्चों को सिखाते हैं कि बंधकों का यौन उत्पीड़न करके कैसे ‘मजे’ लें। डेलीमेल की रिपोर्ट के अनुसार, यह बच्चा इन जिहादियों के लिए लड़ रहा था। नाइजीरिया के बागा इलाके से अगवा किए गए बच्चे ने बताया कि उम्रदराज जिहादियों ने दो दिन तक उन्हें सिखाया कि कैसे रेप किया जाता है।  इस दौरान उन्होंने बंधक महिलाओं और बच्चियों को निशाना बनाया। 15 साल के इस बच्चे अहमद ने यह भी बताया कि बच्चों को पीड़ितों को कैसे वश में किया जाए और महिलाओं को खुद पर कैसे हावी न होने दिया जाए, इसकी भी ट्रेनिंग दी जा रही है। उसके बताया कि लड़कियां मदद के लिए चिल्लाती हैं, लेकिन आतंकी उनकी कोई परवाह नहीं करते हैं। कई बार तो वे लड़कियों की पिटाई भी करते हैं और सहयोग नहीं करने पर जान से मारने की धमकी भी देते हैं।

द डेली बीस्ट के मुताबिक, बोको हरम के चंगुल से निकली एक लड़की ने बताया कि छोटे बच्चों ने उसका किस तरह से रेप किया। उनमें से एक तो महज 13 साल का था। लड़की ने कहा कि वह आसानी से उन बच्चों से बच सकती थी, लेकिन उनके पास बंदूक थी, इसलिए वे रेप करने में कामयाब हो गए। चौंकाने वाली यह खबर ऐसे वक्त में आई है, जब यह दावा किया गया है कि बोको हरम के लड़ाके बीते हफ्ते अपने ठिकाने से भागने के लिए मजबूर हो गए। हालांकि, यह भी कहा जा रहा है कि उनके कब्जे में 2014 में किडनैप की गई कुछ लड़कियां हैं, जिन्हें वे हवाई हमलों से बचने के लिए मानव ढाल की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं। बोको हरम ने चिबोक कस्बे से अप्रैल 2014 में 200 स्कूली लड़कियों का अपहरण कर लिया था। इनमें से एक लड़की को मई में खोज निकाला गया था। उसने बताया था कि आतंकियों ने अधिकांश लड़कियों को समबिसा के जंगलों में बंधक बनाकर रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.