Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

प्रिया मलिक ने वर्ल्ड कैडेट कुश्ती चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर रचा इतिहास, लगा बधाइयों का तांता

नई दिल्ली। ओलंपिक से बाहर हंगरी में आयोजित वर्ल्ड कैडेट कुश्ती चैम्पियनशिप में भारत को बड़ी सफलता हाथ लगी है। भारतीय महिला रेसलर प्रिया मलिक ने 73 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम कर इतिहास रच दिया है।। उन्होंने बेलारूस की महिला पहलवान को 5-0 से शिकस्त दी।

बता दें कि प्रिया 2019 में पुणे में खेलो इंडिया, 2019 में दिल्ली में 17वीं स्कूल गेम्स और 2020 में पटना में नेशनल कैडेट चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। प्रिया मलिक ने साल 2020 में हुए राष्ट्रीय स्कूल खेलों में स्वर्ण जीता था।

शिवराज समेत इन दिग्गजों ने दी बधाई 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वर्ण पदक जीतने पर हरियाणा की महिला रेसलर प्रिया मलिक को बधाई दी है। मुख्यमंत्री चौहान ने रविवार को ट्विटर के जरिए कहा-हंगरी के बुडापेस्ट में विश्व कैडेट रेसलिंग चैंपियनशिप के 73 किलोग्राम भार वर्ग की कुश्ती में स्वर्ण पदक जीतने पर देश की बेटी प्रिया मलिक को हार्दिक बधाई। आप और देश के सभी खिलाड़ी नित ऐसे इतिहास रचकर मां भारती को गौरवान्वित करते रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published.