Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

प्रियंका की गैरकानूनी गिरफ्तारी भाजपा सरकार की तानाशाही : राहुल

 

 

लखनऊ। सोनभद्र हत्याकांड के पीड़ितों से मिलने जा रहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के काफिले को मिर्जापुर के नारायणपुर पुलिस स्टेशन के पास रोके जाने पर राहुल गांधी ने नाराजगी जताई। राहुल ने ट्वीट कर इसे तानाशाही करार दिया है।

राहुल गांधी ने लिखा, ‘प्रियंका की गैरकानूनी गिरफ्तारी परेशान कर रही है। सत्ता की यह मनमानी यूपी में भाजपा सरकार की बढ़ती असुरक्षा का खुलासा करती है।’

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर ने भी प्रियंका के काफिले को रोके जाने पर उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने भी इसे सरकार का तानाशाही रवैया बताया।