Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

पाना चाहतें हैं सनबर्न से छुटकारा, अपनाए ये नेचुरल तरीका…

गर्मी के मौसम में त्वचा को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं। इन्हीं में से एक हैं सनबर्न की समस्या जो कि ज्यादा समय तक धूप में रहने की वजह से होती हैं।

हांलाकि इसके लिए महिलाएं सनस्क्रीन की मदद लेती हैं लेकिन वे ज्यादा प्रभावी नहीं साबित हो पाती हैं।

ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ घरेलू नुस्खे लेकर आए हैं जिनकी मदद से सनबर्न की इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

दूध का इस्तेमाल

दूध में प्रोटीन व फैट्स पाया जाता है, जो ना सिर्फ आपकी स्किन को सूदिंग इफेक्ट देता है। सनबर्न से छुटकारा पाने के लिए दूध का इस्तेमाल करना एक अच्छा विचार है। इसके इस्तेमाल के लिए आप एक बाउल में ठंडा दूध लेकर उसमें एक वॉशक्लॉथ भिगोएं। अब इसे प्रभावित स्थान पर इस्तेमाल करें। इससे आपको ठंडक का अहसास होगा।

खीरा

खीरे में प्राकृतिक रूप से एंटीऑक्सीडेंट्स व एनाल्जेसिक गुण पाए जाते हैं, जिसके कारण आपको सनबर्न से राहत मिलती है। इसके इस्तेमाल के लिए पहले आप खीरे को ठंडा कर लें। अब इसे ब्लेंड करके पेस्ट बना लें। अब आप इस पेस्ट को प्रभावित स्थान पर लगाएं। सनबर्न के बाद खीरे को अप्लाई करने से आपको काफी राहत मिलती है।

कच्चा शहद

कच्चा शहद एक प्राकृतिक एंटीसेप्टिक है, जिसके कारण यह रूखी, जली हुई व डैमेज्ड स्किन के इलाज में मदद करता है। इसके इस्तेमाल के लिए आप पहले कच्चा शहद प्रभावित स्थान पर लगाएं और फिर किसी पतले कपड़े से इसे ढक दें। कुछ देर में भी आपको आराम महसूस होगा।