Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

नोटबन्दी ने घर के गुल्लक तक तुड़वा दिए – राजबब्बर

201611252110055118_raj-babbar-protests-outside-rbi-office-in-kanpur_secvpfलखनऊ : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर ने नोटबंदी के बहाने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर करारा हमला किया है। नोटबन्दी ने आज सभी के गुल्लक को तोड़कर सब कुछ छीन लिया है। अब आप सभी को गुल्लक तुड़वाने वालों को सबक सिखाना है। उन्होंने महिलाओं को हिदायत देते हुए कहा कि उन्हें यह बात याद रखनी है कि जहां कांग्रेस का हाथ दिखाई दे तो उन्हें समझ लेना चाहिए यह गुल्लक तोड़ने वालों से बचाने वाला हाथ है। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर रविवार को महिला कांग्रेस संकल्प सम्मेलन में उन्होंने कहा कि आज देश के लोग कैशलेस हो गये हैं।

वहीँ दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कहा कि यूपी में पिछले 27 वर्षों में यहां गैर कांग्रेसी सरकारें बनी हैं उन्होने अपनी जेबें भरीं और आम जनता के लिए एक धेला भी काम नहीं किया। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुए इस सम्मेलन की मुख्य अतिथि महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती शोभा ओझा थीं। सम्मेलन में अतिविशष्टि अतिथि के तौर पर सांसद पी.एल. पुनिया, पूर्व सांसद श्रीमती अन्नू टण्डन उपस्थित थे। इसके अलावा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सचिव-सहप्रभारी उ. प्र. श्रीमती विजयलक्ष्मी साधो पूर्व सांसद, अ.भा. महिला कांग्रेस की महासचिव-प्रभारी उ.प्र. महिला कांग्रेस श्रीमती शोभना शाह प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.